---विज्ञापन---

देश angle-right

‘बिना किसी शर्त हम यूपी में महागठबंधन के साथ’, अखिलेश से मिलकर बोले संजय सिंह

Lok Sabha Election : आप सांसद संजय सिंह ने ऐलान किया है कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के साथ है और हर संभव मदद करेगी। हम यूपी का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की है। संजय सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ेगी। इसकी जगह वह महागठबंधन के प्रत्याशियों की मदद करेगी। आम आदमी पार्टी बिना किसी शर्त के उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देगी। संजय सिंह ने कहा कि इस बारे में जल्द ही पूरी जानकारी दी जाएगी।

UP में चुनाव नहीं लड़ेगी AAP

---विज्ञापन---

लोकसभा चुनाव से पहले एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं तो वहीं संजय ने घोषणा की है कि अब आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के साथ है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में जो हुआ उस समय अखिलेश जी साथ रहे, इसके लिए हम सपा और अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हैं। संजय ने कहा कि ये लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लोगों को एकमत होने का चुनाव है।

INDIA को जिताएंगे AAP कार्यकर्ता

संजय सिंह ने कहा कि हम यूपी का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे। यूपी में हमारी कोई मांग नहीं है। हम बस महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे। संजय सिंह ने कहा कि अभी इस मामले पर कांग्रेस से बात नहीं हो पाई है।

---विज्ञापन---


प्रेस कांग्रेस में मौजूद अखिलेश यादव ने कहा कि इस चुनाव पर दुनिया की नजर है। दिल्ली में केजरीवाल के समर्थन में एक बड़ी रैली हुई है। एक मुख्यमंत्री को जेल भेजे जाने से भारत की पूरी दुनिया में बदनामी हुई है। झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजा जा रहा है, झारखंड के सीएम को भी जेल भेजा गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election Throwback: वो चुनाव, जिसमें सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत होने के बावजूद हार गई थी कांग्रेस

दल बदलने वाले नेताओं पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में कई साथी गए, उन्होंने कहा कि शरीर जा रहा है लेकिन उनकी आत्मा अभी भी हमारे साथ है। भाजपा सिर्फ डरा कर अपना एजेंडा सेट कर रही है।

First published on: Apr 12, 2024 06:48 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola