Lok Sabha Election 2024 Akhilesh Yadav Planning: अशोक तिवारी, संवाददाता: लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों और विधानसभा उम्मीदवारों के साथ मंथन किया। विधायको और विधानसभा उम्मीदवारों की बैठक में अखिलेश ने कहा कि आने वाले चुनाव में बीजेपी को सबक सिखाएंगे। इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि सपा उम्मीदवारों को पता है कि कौन उम्मीदवार है, वह पूरी ताकत से चुनाव में उतरेंगे और जीतने की हर संभव कोशिश करेंगे।
बैठक में दिए लिखित सुझाव
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा रास्ता धर्म का नही बल्कि गैर बराबरी दूर करने का है। आजम खान इरफान सोलंकी, रमाकांत यादव के झूठे मुकदमे लिखे गए। बैठक में विधायकों ने अमेठी रायबरेली को लेकर भी राय दी है कि विचार होगा, विधायकों की सुरक्षा वापस ली जा रही है। पीडीए के साथ कई फॉर्मूला और लगाएंगे। इन सभी को लिखित सुझाव के साथ बैठक में आना है। चुनाव प्रचार अभियान के लिए कार्यक्रम तय करने, वोटर लिस्ट दुरुस्त करवाने, बूथ मैनेजमेंट, पीडीए का प्रचार करने आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़े: Train Ticket Booking At Last Minute: आखिरी वक्त में कैसे बुक करें ट्रेन की टिकट
सीटों के बारे में होगी चर्चा
‘इंडिया’ गठबंधन में दी जाने वाली सीटों के बारे में भी चर्चा की जाएगी, जिससे दावेदारों को पता रहे कि कौन सी सीट ‘इंडिया’ गठबंधन में जा रही है। कौन सी सीट सपा के पास रहेगी। इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव व शिवपाल यादव के भी शामिल होने की संभावना है। हालाकि सीट बंटवारे पर अखिलेश ने साफ कहा कि सुझाव देंगे भी और लेंगे भी।
किसान खेती छोड़ने को मजबूर
अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार आने से जो महंगाई हुई है, उसकी वजह से किसान खेती करने से डर रहा है। किसान किसानी छोड़ने को मजबूर है और अगर किसान किसानी नहीं करेगा तो इसका प्रभाव कृषि उत्पादन पर पड़ेगा। भाजपा सरकार के रवैये किसान दुखी है और अगर यही हाल रहा को 2024 में किसान भाजपा को भूल जाएगा।
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
51 mins agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
1 hr ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
4 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
5 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
5 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
5 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines