हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election 2024: जब जीतने वाले उम्मीदवार की ही जब्त हो गई थी जमानत

Winning Candidate Deposit Confiscated: अगर आपसे कहा जाए कि चुनाव जीतने के बाद भी उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई तो क्या आप विश्वास करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ है। अपने देश में 1952 में जीतने वाले उम्मीदवार की ही जमानत जब्त हो गई थी। ऐसा क्यों हुआ, आइए जानते हैं…

विज्ञापन
lok sabha election 2024

Lok Sabha Election 2024 Winning Candidate Deposit Confiscated: अभी तक आपने चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों का जमानत जब्त होने की बात सुनी होगी, लेकिन अगर आपसे यह कहा जाए कि जीतने वाले उम्मीदवार की भी जमानत जब्त हुई तो क्या आप विश्वास करेंगे? जी हां, यह सच है। दरअसल, ऐसा 1952 में हुआ है, जब जीतने वाले प्रत्याशी की भी जमानत जब्त हो गई थी। आखिर इसकी क्या वजह थी, आइए जानते हैं…

सगड़ी पूर्वी विधानसभा सीट का मामला

दरअसल, 1952 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की सगड़ी पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बलदेव की जीत दर्ज करने के बाद भी जमानत जब्त हो गई थी। उन्हें 4969 वोट मिले थे, जबकि हारने वाले निर्दलीय उम्मीदवार शंभू नारायण को 4348 वोट मिले। इस सीट पर कुल 83 हजार 438 मतदाता पंजीकृत थे।

कांग्रेस प्रत्याशी की जीतने के बाद भी क्यों जब्त हो गई जमानत?

किसी भी उम्मीदवार को अपनी जमानत जब्त होने से बचाने के लिए कुल पड़े वोटों का 6 प्रतिशत वोट हासिल करना जरूरी होता है। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तो जरूर हुई, लेकिन वे जरूरी 6 प्रतिशत वोट हासिल नहीं कर पाए। इसलिए उनकी जमानत जब्त हो गई।

विज्ञापन

क्या होती है जमानत?

दरअसल, चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार को चुनाव आयोग के पास एक निश्चित सुरक्षा राशि जमा करनी होती है। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए यह रकम 25 हजार रुपये, जबकि विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए 10 हजार रुपये होती है। प्रत्याशी की जमानत जब्त होने पर यह राशि राजकोष में चली जाती है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव कब होगा? इस दिन हो सकता है तारीखों का ऐलान

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 1977 में 100 प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत

अगर जमानत बचाने वाले उम्मीदवारों की बात की जाए तो राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों का प्रदर्शन बेहतर है। पहले लोकसभा चुनाव 1951-52 में राष्ट्रीय दलों के 1217 प्रत्याशियों में से 344 की जमानत जब्त हुई थी। वहीं, 1977 में 1060 में से केवल 100 उम्मीदवार ही अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे, जबकि 2009 में 1623 उम्मीदवारों में से 779 की जमानत जब्त हो गई थी।

कब-कितने प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त?

1951-52 के आम चुनाव में 40 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद 1980 में 74 प्रतिशत, 1991 में 86 प्रतिशत, 1996 में 91 प्रतिशत, 1997 में 56 प्रतिशत, 2009 में 85 प्रतिशत और 2019 में 86 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: विपक्ष देख रहा मुंगेरीलाल के हसीन सपने, UP में नहीं खुलेगा खाता; केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola