Yusuf Pathan से लेकर महुआ मोइत्रा तक, TMC ने घोषित किए 42 कैंडिडेट्स, जानें लिस्ट में कौन-कौन?

Mamata Banerjee Trinamool Congress Candidates: ममता बनर्जी ने अपने 42 सिपहसालार लोकसभा चुनाव 2024 के रण में उतार दिए हैं। आज कोलकाता में विशाल रैली करके ‘दीदी’ ने अपनी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को एक-एक करके जनता के सामने पेश किया। एक नेता का टिकट काटा गया है। पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद को भी टिकट दिया गया है।

West Bangal CM Mamata Banerjee

सीएम ममता बनर्जी। (File Photo)

Mamata Banerjee Trinamool Congress Candidates: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ममता बनर्जी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की रैली हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक-एक करके लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की।

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने पार्टी के सभी उम्मीदवारों को एक-एक करके प्रदेश की जनता के सामने पेश भी किया। बैरकपुर से अर्जुन सिंह का टिकट काटा गया है। पूर्व क्रिकेटर युसुफ और महुआ मोइत्रा को भी चुनाव टिकट दिया गया है।  रैली में TMC के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी दिखे, जिन्होंने मंच पर चढ़ने से पहले घुटनों के बल झुककर नमन किया।

विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

कोलकाता उत्तर- सुदीप बंदोपाध्याय
कोलकाता दक्षिण- माला राय
हावड़ा- प्रसून बंदोपाध्याय
डायमण्ड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
दमदम- प्रो. सौगत राय
श्रीरामपुर- कल्याण बनर्जी
हुगली- रचना बंदोपाध्याय
बैरकपुर- पार्थ भौमिक
बारासात- डॉ. काकोली घोष दस्तीदार
आरामबाग- मिताली बाग
घाटाल- अभिनेता देव
मिदनापुर- जून मालिया
बांकुड़ा- अरूप चक्रवर्ती
वर्दवान पूर्व- डॉ. शर्मिला सरकार
आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
वर्दवान दुर्गापुर- कीर्ति आजाद
वीरभूम- शताब्दी राय
तमलुक- देवांशु भट्टाचार्य
बसीरहाट- हाजी नुरुल इसलाम
मथुरापुर- बापी हालदार
अलीपुरदुआर- प्रकाश चिक बराइक
दार्जिलिंग- गोपाल लामा
रायगंज- कृष्ण कुमार कल्याणी
बालुरघाट- विप्लव मित्र
मालदह उत्तर- प्रसून बैनर्जी (पूर्व आईपीएस)
मालदह दक्षिण- शाहनवाज रेहान
जंगीपुर- खलीलुर रहमान
बरहमपुर- युसूफ पठान (पूर्व क्रिकेटर)
मुर्शिदाबाद- अबू ताहेर खान
कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
राणाघाट- मुकुटमणि अधिकारी
बनगांव- विश्वजीत दास
जलपाईगुड़ी- निर्मलचन्द्र राय
कूचबिहार – जगदीश चन्द्र बासुनिया
विष्णुपुर- सुजाता मण्डल खां

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ