Uddhav Thackrey Offer to Nitin Gadkari (इंद्रजीत सिंह, मुंबई): लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, जोड़-तोड़ की राजनीति भी जोर-शोर से चल रही है।
इस बीच नितिन गडकरी को लेकर एक खबर सामने आई है, जिसका उद्धव ठाकरे से सीधा कनेक्शन है। जी हां, आज महाराष्ट्र के धाराशिव में जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी को खुला ऑफर दे दिया।
क्या और क्यों दिया उद्धव ठाकरे ने ऑफर?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को भाजपा छोड़कर महाविकास अघाड़ी गठबंधन को जॉइन करने का ऑफर दिया। साथ ही महाविकास अघाड़ी की टिकट पर चुनाव लड़ने को कहा। चुनाव जितवाने की गारंटी भी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के आगे झुकने की जरूरत नहीं है।
भाजपा ने कृपाशंकर जैसे भ्रष्ट आदमी को टिकट दे दिया और जिसने अपनी आधे से ज्यादा जिंदगी भाजपा को दे दी, उसका कहीं जिक्र तक नहीं। महाराष्ट्र दिल्ली के आगे न कभी झुका है, न झुकेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज भी औरंगजेब के आगे कभी नहीं झुके। महाराष्ट्र उन्हीं के नक्शेकदम पर चल रहा है।
राजनेताओं का कहना है कि भाजपा ने नितिन गडकरी को टिकट नहीं दिया, इसलिए विरोधी पार्टियां उन्हें अपने पाले में खींचने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘लोकसभा चुनाव 2024 में भी होने वाली है सफाई’; PM मोदी ने आखिर ऐसा क्यों और किसे कहा?
देवेंद्र फडणवीस ने पलटकर दिया जवाब
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उद्धव ठाकरे की ओर से नितिन गडकरी को दिए ऑफर को हास्यास्पद बताया गया है। हालांकि इस ऑफर पर अभी तक नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
उन्होंने इस ऑफर को मजाक बताते हुए कहा कि यह ऑफर ऐसा लग रहा है, मानो राह चलते व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्र अध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया हो। उद्धव की अपनी पार्टी का तो बैंड-बाजा बजा हुआ है। गडकरी भाजपा के दिग्गज नेता हैं। वे महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं और वहीं से चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में विधायकों की बगावत पर कांग्रेस की एक्शन रिपोर्ट हुई लीक! देखें क्या हैं 8 सीक्रेट पॉइंट?
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
35 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
55 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से निपटने को आंध्र प्रदेश में NDRF की 1ा टीमें तैनात
6 hrs agoLIVE: पटना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines