Lok Sabha Election 2024 Richest Poorest Candidate: आज देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग चल रही है। 21 राज्यों में 102 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है और 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों नेशनल पार्टियों के दिग्गज नेता, मंत्री, सांसद, विधायक जहां चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं, वहीं उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार भी टक्कर दे रहे हैं।
क्योंकि चुनाव जीतने के लिए प्रचार करना अनिवार्य है, ताकि वोटर्स आपके बारे में जानें और आप उन्हें प्रभावित कर पाएं। इसके लिए पैसे की जरूरत पड़ती है, जो उम्मीदवार को अपनी जेब से खर्च करना होता है। इस लिहाज से निर्दलीय उम्मीदवारों के पास चुनाव प्रचार पर खर्च करने के लिए बहुत कम पैसा होता है।
वहीं राजनेताओं के पास चुनाव प्रचार पर खर्च करने के लिए बेहिसाब पैसा होता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं लोकसभा चुनाव 2024 के सबसे अमीर प्रत्याशी के बारे में जो 716 करोड़ के मालिक हैं और सबसे गरीब प्रत्याशी के बारे में जिसकी जेब में सिर्फ 320 रुपये हैं, फिर भी वह चुनाव लड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:Bastar Lok Sabha Election: 300 कंपनी..60,000 जवान तैनात, देश की सबसे संवेदनशील सीट पर चुनाव आज
एक संगठन ने जुटाया संपत्तियों का आंकड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे प्रत्याशियों का आंकड़ा जुटाया है। आंकड़े के अनुसार, लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़े पर्व आम चुनाव में किस्मत आजमा रहे 1625 उम्मीदवारों में से 1618 की संपत्तियों का विश्लेषण किया गया। इनमें से 10 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य घोषित की है। 450 उम्मीदवार (28%) करोड़पति हैं और उनके पास एक करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है।
सबसे अमीर उम्मीदवार मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद और कांग्रेस नेता नकुल नाथ हैं। वे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे हैं और उनके पास 716 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में नकुलनाथ मध्य प्रदेश से जीतने वाले इकलौते उम्मीदवार थे। दूसरी ओर, तमिलनाडु के थूथुकुडी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पोनराज के सबसे गरीब उम्मीदवार हैं, क्योंकि चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास सिर्फ 320 रुपये की संपत्ति है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: कहीं चढ़ रहे पहाड़ तो कहीं नाव का सहारा; एक-एक वोट के लिए होती है कितनी मेहनत?
लिस्ट में इन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नकुलनाथ के बाद दूसरे नंबर के सबसे अमीर प्रत्याशी AIDMK नेता अशोक कुमार हैं। वे तमिलनाडु के इरोड से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहे हैं और उनके पास 662 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। तीसरे नंबर पर भाजपा नेता देवनाथन यादव हैं, जिनके पास 304 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। वे तमिलनाडु के शिवगंगा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें कांग्रेस के मौजूदा सांसद कार्ति चिदंबरम टक्कर दे रहे हैं। कार्ति चिदम्बरम 96 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के साथ सूची में 10वें नंबर पर हैं।
भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह, जिन्हें उत्तराखंड के टहरी गढ़वाल से चुनावी मैदान में उतारा गया है, 206 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के साथ लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। बसपा के माजिद अली उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं और उनकी प्रॉपर्टी 159 करोड़ रुपये है। महाराष्ट्र के रामटेक निर्वाचन क्षेत्र और तमिलनाडु के चेन्नई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिक गेंडलाजी डोके और सुरियामुथु के पास सिर्फ 500 रुपये प्रॉपर्टी है।
यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: अब गधों की पीठ पर EVM का बोझ, सामने आया Video
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
1 hr agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
1 hr agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
5 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines