नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करने जा रहे पीएम मोदी! कांग्रेस के मुकाबले भाजपा का चुनाव दर चुनाव बढ़ा ग्राफ

Narendra Modi Vs Jawaharlal Nehru : देश में लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। अगर एनडीए की तीसरी बार सरकार बनी तो पीएम नरेंद्र मोदी जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।

Narendra Modi Vs Jawaharlal Nehru

Narendra Modi Vs Jawaharlal Nehru

विज्ञापन

Lok Sabha Elections Result 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और साथ ही वे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर लेंगे। अगर नेहरू और मोदी के रिकॉर्ड की बात करें तो दूसरी चुनाव में कांग्रेस की सीटें बढ़ी थीं, लेकिन तीसरे चुनाव में ग्राफ गिर गया था, लेकिन तीनों लोकसभा चुनावों में एनडीए की सीटें बढ़ रही हैं।

देखें भाजपा के चुनावी आंकड़े

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को पिछले दो चुनावों में प्रचंड बहुमत मिला था। भाजपा को साल 2014 में 280 से अधिक सीटें मिली थीं, जबकि 2019 के चुनाव में पार्टी को ज्यादा सीटें मिलीं। बीजेपी के पाले में 300 से अधिक सीटें आई थीं। इस चुनाव में भाजपा अपने पुराने रिकॉर्डों तोड़ते हुए ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

देखें कांग्रेस के चुनावी आंकड़े

अगर 1951-52 लोकसभा चुनाव की बात करें तो जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के खाते में 364 सीटें आई थीं। हालांकि, 1957 के चुनाव में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा था। नेहरू की सरकार को 494 में से 371 सीटें मिली थीं। 1962 के आम चुनाव में कांग्रेस का ग्राफ गिरा और नेहरू को 361 सीटें मिली थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ