हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lok Sabha Election: सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के क्या मायने, प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी चुनाव?

Lok Sabha Election 2024: प्रियंका गांधी यूपी की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं, सोनिया गांधी राज्यसभा जा सकती हैं।

विज्ञापन
प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ सकती है लोकसभा चुनाव, राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी?

Lok Sabha Election 2024 Priyanka Gandhi Sonia Gandhi Rajya Sabha Chunav: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। यह अटकलें इसलिए लगाई जा रही हैं, क्योंकि सोनिया गांधी को कांग्रेस राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि सोनिया बुधवार को जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा भर सकती हैं।

हिमाचल कांग्रेस ने भी की राज्यसभा भेजने की सिफारिश

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी सोनिया गांधी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की सिफारिश आलाकमान को भेजी है। ऐसा माना जा रहा है कि आज कांग्रेस की लिस्ट आ सकती है। कांग्रेस को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित करने हैं।

विज्ञापन

अशोक चव्हाण के इस्तीफे की वजह से नहीं जारी हो पाई लिस्ट

कांग्रेस की राज्यसभा सूची महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण के इस्तीफे की वजह से अभी तक जारी नहीं हो पाई है। चव्हाण के इस्तीफे से कांग्रेस की महाराष्ट्र से राज्यसभा की सीट पर ग्रहण लग गया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि चव्हाण अपने साथ ले कांग्रेस के कुछ विधायकों को ले जा सकते हैं, जो 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में क्रास वोटिंग करेंगे।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

मिली जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी की शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई बैठक सोनिया गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सीट से राज्यसभा भेजने को लेकर चर्चा की गई। वहीं, रायबरेली सीट को कांग्रेस की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। यहां कांग्रेस को 1952 के बाद केवल तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में प्रियंका गांधी को यहां से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

विज्ञापन

सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर की बात करें तो उनका जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी की थी। उन्हें 1998 में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम सबसे लंबे समय तक कांग्रेस का अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड भी है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 2019 के बाद से कितनी बढ़ी मतदाताओं की संख्या? कई राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर

1999 में पहली बार सांसद बनीं सोनिया

विज्ञापन

सोनिया गांधी 1999 में पहली बार सांसद बनीं। उन्होंने कर्नाटक की बेल्लारी और यूपी की अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी। इसके बाद 2004 में उन्होंने अमेठी से राहुल गांधी, तो रायबरेली से खुद चुनाव लड़ा। सोनिया को 2004, 2007 और 2009 में फोर्ब्स ने दुनिया की सबसे ताकतवार महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया। सोनिया के नेतृत्व में 2009 में कांग्रेस को पहली बार 200 से अधिक सीटों पर जीत मिली।

प्रियंका गांधी को 2019 में बनाया पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी

विज्ञापन

प्रियंका गांधी की बात करें तो उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में मां सोनिया गांधी के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी। इसके बाद उन्होंने 2007 में अमेठी और रायबरेली में 10 सीटों पर कांग्रेस की मदद की थी। उन्हें 2019 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी के रूप में कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया। हालांकि, 2023 में उनसे यह प्रभार वापस ले लिया गया।

27 फरवरी को होगा मतदान

विज्ञापन

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को जारी की गई है। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा। रिजल्ट 27 फरवरी को शाम 5 बजे घोषित कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कौन हैं भाजपा के 14 उम्मीदवार, जो 7 राज्यों से लड़ने जा रहे राज्यसभा चुनाव

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola