Live Updates
3 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत वोटिंग?
उत्तर प्रदेश में 3 बजे तक 48.41% मतदान
बिहार में बुजुर्ग वोटर की मौत
बिहार के बेगूसराय में मतदान करने के बाद एक बुजुर्ग मतदाता की मौत हो गई। मतदान केंद्र संख्या 137 पर योगेंद्र यादव नामक मतदाता की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। तेघरा थाना क्षेत्र की बरौनी पंचायत 2 की घटना है। मतदान के बाद जब वह लौट रहे थे तो अचानक बेहोश होकर गिर गए थे।
कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केंद्रीय चुनाव आयोग को टैग करके एक ट्वीट किया और आरोप लगाया कि EVM का कोई भी बटन दबाओ, वोट भाजपा को ही जा रहा है।
NCP शरद गुट भड़का, सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल
महाराष्ट्र में वोटिंग के बीच NCP शरद गुट ने सवाल उठाए हैं। सुप्रिया सुले का कहना है कि बारामती में जिस स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम रखी है, वहां के CCTV करीब 45 मिनट बंद रहे, ऐसा क्यों हुआ? मामला संदेहास्पद है। कोरेगांव पार्क इलाके के सरकारी गोदाम में मशीनें रखी हैं। वहीं चुनाव अधिकारियों ने दावा किया है कि कैमरे बंद नहीं थे, केवल स्क्रीन को बंद किया गया था।
बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुटा ने मतदान किया
भारतीय बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा ने आज तेलंगाना के हैदाराबाद में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने देशवासियों से वोटिंग अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है। हर देशवासी को इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं उन्होंने देशवासियों को एक संदेश भी दिया।
एक बजे तक कहां-कितने प्रतिशत वोटिंग?
जहीराबाद कांग्रेस प्रत्याशी के भाई ने वोटर को लात मारी
आंध्र प्रदेश में ही वोटर के साथ दुर्व्यवहार का एक दूसरा मामला सामने आया है। जहीराबाद के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश शेतकर के भाई नागेश शेतकर ने एक वोटर को लात मारी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद वोटर की बाइक गिरा दी गई, जब वो उठाने गया तो उसे शेतकर ने पैर से मारा।
वोटिंग कवर करने आए पत्रकार की मौत
महाराष्ट्र में वोटिंग के बीच एक पत्रकार की मौत होने की खबर है। बीड लोकसभा क्षेत्र का मामला है। पत्रकार की मौत दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। उनका नाम वैभव कलगुटकर है। वे एक होटल में रुके थे, लेकिन आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ी। गाड़ी में बैठते ही वे बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुमित्रा महाजन ने मतदान किया
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मतदान किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि देश और युवाओं का भविष्य बनाने के लिए नेगेटिविटी को खत्म करना होगा। इसके लिए मतदाता खुलकर वोट करें।
बिहार में पुलिस-ग्रामीणों के बीच झड़प
बिहार में आज 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में लखीसराय में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई। लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के बहिरामा मतदान केंद्र संख्या-304 पर झड़प हुई, जिसमें हलसी थानाध्यक्ष विजय कुमार, एक चौकीदार और कुछ ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। DM-SP मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को लेकर बवाल
हैदराबाद से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के मतदान केंद्रों के दौरे को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ है। दरअसल माधवी लता मुस्लिम बाहुल्य चंचलगुड़ा इलाके में मतदान केंद्र का दौरा कर रही हैं। बुरखा पहनकर बैठी महिलाओं के बुर्के को हटाकर उन्होंने आई कार्ड चेक करना शुरू कर दिया। इसे लेकर पोलिंग सेंटर के अंदर और बाहर मौजूद AIMIM के पोलिंग एजेंट और कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद माधवी लता को सेंटर छोड़कर जाना पड़ा।
कन्हैया कुमार का मतदान के बाद बयान
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने बिहार के बेगूसराय में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए वोट अपील की और गिरिराज सिंह पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह को जवाब देना चाहिए कि यहां दिनकर विश्वविद्यालय क्यों पूरा नहीं हुआ?
मप्र के 8 संसदीय क्षेत्र में 11 बजे तक 32.38 प्रतिशत मतदान
11 बजे तक कहां कितने प्रतिशत मतदान
बिहार और बंगाल में वोटिंग के बीच हिंसा
बिहार के मुंगेर में वोटिंग के दौरान पथराव होने की खबर है। बूथ नंबर 145, 146 पर असामाजिक तत्वों ने मतदान पर्ची नहीं देने पर पथराव किया। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। 2 युवकों को हिरासत में भी लिया गया है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने TMC समर्थकों पर अपना स्टॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। बिहार के दरभंगा में कैंसर पीड़ित महिला को बेड पर मतदान केंद्र लाया गया। सुभद्रा मिश्र ने वोट करने की इच्छा जताई तो परिजन उसे बेड पर बूथ लेकर आए और वोट डलवाया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री मतदान करने पहुंचे
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। वे कोडंगल के महाबूनगर में मतदान करेंगे। उन्होंने वोट डालने के लिए जाते समय मीडिया से बात करते हुए लोगों से वोट करने की अपील की।
वोट डालकर पंकजा मुंडे हुई भावुक
महाराष्ट्र में बीड संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे मतदान के बाद भावुक हो गईं। उन्होंनपे कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें...मुझे अपने पिता गोपीनाथ मुंडे की याद आती है।
पटना साहिब गुरुद्वारा से प्रधानमंत्री का वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिन बिहार के पटना में थे। वहां उन्होंने रोड शो करके चुनाव प्रचार किया। इससे पहले उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका। उन्होंने दरबार साहिब में शब्द कीर्तन सुना, फिर लंगर हाल में जाकर लंगर बनाया। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। गुरुद्वार साहिब में उनके सेवा करने का वीडियो सामने आया है।
मतदान के लिए डिलीवरी डेट बढ़वाई
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक गर्भवती ने मतदान के लिए डिलीवरी की डेट बढ़वा ली। महिला की डिलीवरी 11 तारीख को होनी थी, लेकिन उसने कहा कि वह फर्स्ट टाइम वोटर है और मतदान करना चाहती है। इसलिए डिलीवरी 2 दिन टाल दी जाए। अगर प्रसव पीड़ा हो गई तो देखा जाएगा। बाबूपुरवा थाना क्षेत्र के बगाही स्थित सरस्वती शिशु इंटर कॉलेज में महिला ने वोट डाला।
फारूक अब्दुल्ला भाजपा और मोदी पर भड़के
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मतदान करने के बाद JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बात की। उन्होंने प्रदेशवासियों से वोट की अपील की और भाजपा-PM मोदी पर भड़ास निकाली। उन्होंने सवाल उठाए कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2 दिन के लिए बंद कर दिया गया, लेकिन क्यों बंद कर दिया गया?
महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 9 बजे तक 6.45 फीसदी मतदान
9 बजे तक कहां कितने प्रतिशत मतदान
सुभाषिनी अली का वोट डालने के बाद बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपना वोट डालने के बाद CPI (M) नेता सुभाषिनी अली ने कहा कि हर वोट मायने रखता है और बदलाव की हवा चलती रहेगी। मैं लोगों से आग्रह करुंगी कि वे वोट देने से पहले सोचें, और भावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविकता के आधार पर वोट करें।
उमर अबदुल्लाह ने श्रीनगर में वोट डाला
जम्मू कश्मीर में आज चौथे चरण में श्रीनगर में मतदान चल रहा है। JKNC चीफ फारुख अब्दुल्लाह और उमर अब्दुल्लाह ने श्रीनगर में मतदान किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। प्रदेशवासियों से खुलकर वोट करने की अपील की। जम्मू कश्मीर का भविष्य बनाने की अपील की।
मतदान के बाद साक्षी महाराज का बयान
उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। साक्षी महाराज ने भी मतदान किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी कह रहे है कि अबकी बार 400 पार तो मुझे लगता है कि हम 400 पार कर जाएंगे। केंद्र में तीसरी बार भाजपा ही सरकार बनाएगी।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बवाल
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज चौथे चरण में वोटिंग हो रही है। शहर के काजियारा इलाके में अलग-अलग बूथ पर लोगों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया। लोगों का कहना है कि पुलिस वाले पोलिंग बूथ पर आए और पर्ची और आधार कार्ड अपने साथ ले गए। मुस्लिम बहुल इलाके में पोलिंग बूथ पर हंगामा हुआ है।
साउथ के सुपर स्टार एक्टर चिंरजीवी ने डाला वोट
साउथ मूवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। वे हैदराबाद में जुबली हिल्स में मतदान करने पहुंचे। वोटिंग के बाद चिरंजीवी ने देशवासियों से वोटिंग अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान करना अधिकार है और देश-युवाओं के भविष्य के लिए मतदान करने पोलिंग बूथों पर पहुंचें।
वोटिंग के बीच TMC वर्कर की हत्या
पश्चिम बंगाल में आज 8 सीटों पर चौथे चरण में वोटिंग चल रही है। इस बीच ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के वर्कर की हत्या होने का मामला सामने आया है। बोलपुर लोकसभा क्षेत्र के केतुग्राम में अज्ञात बदमाशों ने TMC कार्यकर्ता की हत्या की। वारदात बीती रात अंजाम दी गई। घर जाते समय उसके ऊपर बम फेंका गया। धमाके में उसकी जान चली गई।
जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा में वोटिंग
जम्मू कश्मीर में आज चौथे चरण में एक लोकसभा सीट पर वोटिंग चल रही है। श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सभी पोलिंग बूथों पर सेना के जवान तैनात हैं। पूरे लोकसभा क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पुलिस की टुकड़ियां तैनात हैं। पोलिंग बूथों के बाहर लंबी लाइनें नजर आईं।
आंध्र प्रदेश के पूर्व CM ने वोट डाला
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और TDP चीफ चंद्रबाबू नायड़ू ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देशवासियों से वोटिंग अपील की। उन्होंने गुंटूर में मतदान के बाद कहा कि मतदान देश के भविष्य के लिए अनिवार्य है। युवाओं के भविष्य के लिए जरूर है, इसलिए सोच समझकर वोट डालें।
मतदान के बाद असदुद्दीन ओवैसी का बयान
तेलंगाना के हैदराबाद से AIMIM उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी ने परिवार के साथ मतदान किया। इसके बाद उन्होंने देशवासियों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए, चाहे वह संसद का चुनाव हो या पंचायत का चुनाव, हमें हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी को गंभीरता से लेना चाहिए।
तेलंगाना में शादी थीम वाला मतदान केंद्र
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की वोटिंग के लिए तेलंगाना में अनोखा पोलिंग बूथ बनाया गया है। मतदाताओं को आकर्षित करने के प्रयास करते हुए तेलंगाना के कोडंगल में शादी की थीम वाला मतदान केंद्र बनाया गया है। चौथे चरण के लिए 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 96 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। तेलंगाना की सभी 17 सीटों पर वोटिंग जारी है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डाला वोट
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने देशवासियों से वोटिंग अपील की और कहा कि आपने पिछले 5 वर्षों में शासन देखा है और अगर आपको लगता है कि आपको इस शासन से फायदा हुआ है तो उस शासन के लिए वोट करें, जो एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा।
एक्टर जूनियर एनटीआर ने डाला वोट
साउथ के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर ने मतदान किया। वे अपने परिवार के साथ हैदराबाद में जुबली हिल्स में मतदान करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए देशवासियों से वोट करने की अपील की और कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल खुलकर करना चाहिए।
आंध्र प्रदेश में बवाल, पोलिंग एजेंटों पर हमला
आंध्र प्रदेश में आज सभी 25 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर बवाल की खबर सामने आई। YCP वर्कर्स पर माचेरला में TDP बूथ एजेंटों पर हमले का आरोप लगा है। हमले में दो एजेंटों का सिर फूटने की खबर है। TDP ने YSRCP नेता रामचंद्र रेड्डी पर आरोप लगाया कि उन्होंने 7 पोलिंग बूथ एजेंट्स का अपहरण करके उन्हें कैद करके रखा है।
मतदान के बाद माधवी लता का बयान
माधवी लता ने मतदान करने के बाद देशवासियों से वोटिंग अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे सभी मतदाताओं से बस इतना कहना है कि मतदान हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वह वोट देने जरूर जाए, क्योंकि वोट दो बदलाव लाता है। सुनिए उन्होंने और क्या कहा?
पूर्व उप-राष्ट्रपति ने वोट डाला
तेलंगाना के हैदराबाद में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मतदान किया। जुबली हिल्स पब्लिक स्कूल, बूथ नंबर 150 में उन्होंने पत्नी के साथ जाकर मतदान किया। इसके बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए दोनों ने पोलिंग होर्डिंग के पास खड़े होकर फोटो भी क्लिक कराई।
एक्टर अल्लु अर्जुन ने डाला वोट
एक्टर अल्लु अर्जुन ने आज सुबह तेलंगाना में जुबली हिल्स में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला। वे आम वोटर की तरह लाइन में लगे नजर आए। बता दें कि बीते दिन अल्लु अर्जुन के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। वे अपने दोस्त और चुनाव उम्मीदवार के यहां गए थे, लेकिन वहां उनके फैंस जुट गए, जिसके कारण वे कानूनी पचड़े में फंस गए थे।
तेलंगाना में माधवी लता ने डाला वोट
तेलंगाना में हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने वोट डाला। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से है, जिनके साथ पिछले दिनों उनकी जुबानी जंग काफी सुर्खियों में रही थी।
बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत
बिहार के मुंगेर में वोटिंग से ठीके पहले पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोलिंग एजेंट ओमकार कुमार चौधरी की मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के शंकरपुर गांव में बने बूथ नंबर 210 पर ड्यूटी लगी थी कि अचानक अलसुबह तबियत खराब हो गई। ओमकार की पत्नी का कहना है कि उन्हें दिल की बीमारी थी। जिला प्रशासन को बताया था और आवेदन किया था कि मतदान में ड्यूटी न लगाई जाए। इसके बाद भी उनकी ड्यूटी लगाई गई और उन्होंने अपनी जान गंवा दी।
महाराष्ट्र की 11 सीटों के लिए 298 उम्मीदवार मैदान में
महाराष्ट्र में चौथे फेज में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। 2 करोड़ 28 लाख मतदाता 23 हजार 284 मतदान केंद्रों पर वोटिंग करेंगे। 298 उम्मीदवार मैदान में हैं। संभाजीनगर में त्रिशंकु मुकाबला है और 37 उम्मीदवार मैदान में हैं। 1999, 2004, 2009 और 2014 में 4 बार सांसद रह चुके चंद्रकांत खैरे, उद्धव गुट से उम्मीदवार हैं और मुकाबला शिंदे शिवसेना के नेता संदीपान भूमरे और एमआईएम से मौजूदा सांसद इम्तियाज जलील से है। इस क्षेत्र में 6 में से 5 विधानसभा पर महायुति के विधायक हैं। पिछली बार इम्तियाज जलील और यूबीटी के चंद्रकांत खैरे के बीच जीत का मार्जिन महज 4500 वोट्स का था। इसलिए एमआईएम के लिए भी इस साल जीत आसान नहीं होगी। खास बात यह भी है कि मैदान में एक इंडिपेंडेंट उम्मीदवार हर्षवर्धन जाधव भी हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव में तकरीबन 3 लाख वोट हासिल किए थे।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के बेगुसराय से भाजपा उम्मीदवार हैं। आज बेगूसराय में भी मतदान है। वोटिंग से पहले गिरिराज सिंह में पूर्जा अर्चना करके जीत का आशीर्वाद लिया। वे मुंगेर निर्वाचन क्षेत्र के वोटर हैं, जो बेगुसराय से आधे घंटे की दूरी पर है। वोट करने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की।
मध्य प्रदेश में आज आखिरी चरण के मतदान
मध्य प्रदेश में आज आखिरी चरण का मतदान होगा। 8 लोकसभा सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम,
धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। कुल 75 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं, जिनमें से 69 पुरुष और 5 महिला प्रत्याशी हैं। कुल मतदाता एक करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 82 लाख 48 हजार 091, महिला मतदाता 81 लाख 22 हज़ार 175, थर्ड जेंडर 388 वोटर हैं।मतदान केन्द्र 18007 हैं, जिनमें से पिंक पोलिंग बूथ 2001, दिव्यांग संचालित बूथ 66 हैं। संवेदनशील मतदान केंद्र 3080 हैं। 12130 CCTV के माध्यम से निगरानी होगी।
10 राज्यों की 96 सीटों पर मॉक पोल वोटिंग शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 के 3 चरण के मतदान 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को हो चुके हैं। 19 अप्रैल को 66.1 प्रतिशत, 26 अप्रैल को 66.7 प्रतिशत और 7 मई को 61 प्रतिशत मतदान हुआ था। आज चौथे चरण के मतदान ठीक 7 बजे शुरू होंगे। उससे पहले सभी 96 सीटों पर मॉक पोल जारी है।
आज इन दिग्गजों की साख दांव पर लगी
आज चौथे चरण में अखिलेश यादव, सुब्रत पाठक, असदुद्दीन ओवैसी, माधवी लता, महुआ मोइत्रा, शत्रुघ्न सिन्हा, अधीर रंजन चौधरी, युसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।
Lok Sabha Election Voting Updates: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की कुल 96 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। जिसके बाद 1717 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। मतदान शाम को 6 बजे संपन्न हो गया। अभी कितना फीसदी मतदान हुआ, वह आना बाकी है। लेकिन आयोग के अनुसार 5 बजे तक 62.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। 5 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 75.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, आंध्र प्रदेश में 68.04 फीसदी और एमपी में 68.01 प्रतिशत मतदान शाम 5 बजे तक हुआ है।
ओडिशा में 62.96, झारखंड में 63.14, तेलंगाना में 61.16, बिहार में 54.14, उत्तर प्रदेश में 56.35, जम्मू कश्मीर में 35.75 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 52.49 मतदान शाम 5 बजे तक हुआ है। 8.73 करोड़ महिलाओं सहित 17.70 करोड़ लोगों ने मतदान किया है। वोटिंग के लिए 1.92 लाख केंद्र बनाए गए थे। आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की सभी 17, यूपी की 13, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, बिहार की 5, झारखंड की 4, ओडिशा की 4, बंगाल की 8 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर मतदान संपन्न हुआ है। तीसरे चरण तक 543 में से 283 सीटों पर वोटिंग हुई थी। लेकिन चौथे दौर के बाद 379 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines