Live Updates
19:51 (IST) 07 May 2024
93 सीटों पर 64.08 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 56.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.92 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.98 प्रतिशत, गुजरात में 55.83 प्रतिशत वोटिंग, कर्नाटक में 66.26 प्रतिशत वोटिंग, एमपी में 62.48 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.74 प्रतिशत, यूपी में 56.23 प्रतिशत, असम में 75 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53 फीसदी और बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई।

19:49 (IST) 07 May 2024
93 सीटों पर 64.08 प्रतिशत मतदान

असम में 75 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53 फीसदी, बिहार में 56.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.92 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.98 प्रतिशत, गुजरात में 55.83 प्रतिशत वोटिंग, कर्नाटक में 66.26 प्रतिशत वोटिंग, एमपी में 62.48 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.74 प्रतिशत, यूपी में 56.23 प्रतिशत और बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई।

---विज्ञापन---

19:19 (IST) 07 May 2024
कासगंज में जिला उद्यान अधिकारी के साथ मारपीट

यूपी के कासगंज में बूथ संख्या 263 पर जिला उद्यान अधिकारी के साथ मारपीट की गई। भाजपा विधायक हरिओम वर्मा पर मारपीट करने का आरोप लगा है। इस दौरान सपा के एजेंट से भी तीखी नोंक-झोंक हुई। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की है।

18:08 (IST) 07 May 2024
अररिया फारबिसगंज भाजपा विधायक ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया

फारबिसगंज विधायक मनचन केशरी ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जहां मतदाता सूची में ऐसे कई लोगों का नाम विलोपित कर दिया गया है जो जीवित है वहीं कुछ लोगों का नाम दूसरे गांवों में किया गया है।जो या तो बड़ी लापरवाही है या फिर साजिश। क्योंकि मतदाता सूची में एक ही समुदाय के लोगों के साथ किया गया है।

---विज्ञापन---

18:07 (IST) 07 May 2024

चुनाव आयोग ने कर्नाटक बीजेपी को अपने सोशल मीडिया प्लेटाफाॅर्म एक्स से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए कहा है।

18:02 (IST) 07 May 2024
सिंधिया ने ग्वालियर में वोट डाला

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपना वोट डाला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में मतदाताओं का उत्साह बढ़ा है। मुझे विश्वास है कि बीजेपी फिर से सरकार बनाएगी।

---विज्ञापन---

17:57 (IST) 07 May 2024

चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक असम में 74.86 प्रतिशत मतदान, बिहार में 56.01 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.52 प्रतिशत, गुजरात में 55.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत, एमपी में 62.28 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत, यूपी में 55.13 प्रतिशत, बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

17:35 (IST) 07 May 2024
श्रीनगर में 100 साल के बुजुर्ग ने पहली बार घर से वोटिंग की

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के डल झील स्थित जदीबल निर्वाचन क्षेत्र के मीर बेहरीन इलाके में 100 साल के बुजुर्ग ने पहली बार घर से वोटिंग की। बता दें कि चुनाव आयोग ने 85 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से वोट देने की सुविधा दी है।

---विज्ञापन---

17:31 (IST) 07 May 2024
लालू यादव ने अपनी जाति का सम्मान नहीं किया- विजय सिन्हा

लालू यादव कभी भी जाति की राजनीति से बाहर नहीं निकल सकते। उन्होंने अपनी जाति का भी सम्मान नहीं कियाए उन्होंने केवल बिहार को शर्मसार और बदनाम किया है। वह घूम.घूम कर 90 के दशक के डायलॉग बोल रहे हैंं।

17:11 (IST) 07 May 2024
दिग्विजय ने फिर अलापा EVM राग

MP की राजगढ़ सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि चुनाव निष्पक्ष हो। जहां भी फर्जी वोटिंग हुई, हमारे लोगों ने उसका विरोध किया। मशीन तो मशीन होती है, मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि मुझे ईवीएम पर आपत्ति है। उस मशीन में आप देख नहीं सकते कि वोट कहां जा रहा है, वीवीपैट मशीन में सॉफ्टवेयर है, वो सॉफ्टवेयर तय करता है कि क्या होगा? मैं जो करूंगा, सॉफ्टवेयर जो चाहेगा वही प्रिंट होगा और वही काउंट होगा।

---विज्ञापन---

16:52 (IST) 07 May 2024
महबूबा मुफ्ती ने प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे दुख हो रहा है कि प्रशासन ने हमें उन जगहों पर जाने की इजाजत नहीं दी, जहां हम जाना चाहते थे। त्राल के लोग हमें हमेशा से समर्थन करते आए हैं। वे समझते हैं कि जब चीजें अच्छी नहीं थीं तो पीडीपी उनके साथ थी। ऐसे में मुझे वहां जाने देना चाहिए था।

16:25 (IST) 07 May 2024
BJP ने हमेशा को नफरत को बढ़ावा दिया- सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है। उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और भारत गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और आइए मिलकर एक मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण करें।

---विज्ञापन---

16:01 (IST) 07 May 2024

चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 53.60 प्रतिशत वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा वोटिंग बंगाल में 63.11 प्रतिशत वहीं सबसे कम महाराष्ट्र में 42.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। असम में 63.08 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 58.19 प्रतिशत, बिहार में 46.69 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 52.43 प्रतिशत, गुजरात में 47.03 प्रतिशत, कर्नाटक में 54.20 प्रतिशत, एमपी में 54.09 प्रतिशत, गोवा में 61.39 प्रतिशत, यूपी में 46.78 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

14:54 (IST) 07 May 2024
पश्चिम बंगाल में चुनाव का बहिष्कार

पश्चिम बंगाल के मालदा गांव की महिलाओं ने आज मतदान का बहिष्कार किया। उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर लोकसभा चुनाव 2024 का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। बहिष्कार की खबर मिलते ही चुनाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।

---विज्ञापन---

14:23 (IST) 07 May 2024
दिव्यांग ने पैरों से वोट डाला

गुजरात में आज तीसरे फेज में 25 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। नडियाद में एक दिव्यांग वोटर अंकित सोनी ने अपने पैरों की मदद से वोट डाला। अंकित ने बताया कि 20 साल पहले बिजली के झटके के कारण उन्होंने अपने दोनों हाथ खो दिए थे। उन्होंने लोगों से भी बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की है।

14:12 (IST) 07 May 2024
UP की 10 लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 38.12% मतदान

  • आगरा 36.89% मतदान
  • आवला 36.95%
  • बदायूं 34.97%
  • बरेली 34.93 प्रतिशत
  • एटा 39.87%
  • फतेहपुर सीकरी 39.09 प्रतिशत
  • फिरोजाबाद 40.06%
  • हाथरस 37.73 प्रतिशत
  • मैनपुरी 38.32%
  • संभल 42.97 प्रतिशत
  • ---विज्ञापन---

    14:06 (IST) 07 May 2024
    छत्तीसगढ़ में वोटरों पर मधुमक्खियों का हमला

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मतदान करने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियां ने हमला किया, जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों लोगों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। 2 लोगों को कुसमी CHC रेफर किया गया है। फिलहाल घायल लोगों को डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है। चिंतामणि महाराज के गांव से लगे जवाहरनगर पोलिंग बूथ का मामला है।

    13:43 (IST) 07 May 2024
    एक बजे तक मतदान प्रतिशत

  • बिहार- 36.69
  • उत्तर प्रदेश- 38.12
  • असम- 45.88
  • गुजरात- 37.83
  • छत्तीसगढ़- 46.14
  • गोवा- 49.04
  • पश्चिम बंगाल- 49.27
  • कर्नाटक- 41.59
  • मध्य प्रदेश- 44.67
  • महाराष्ट्र- 31.55
  • ---विज्ञापन---

    13:24 (IST) 07 May 2024
    बिहार में बुुजुर्ग वोटर की मौत

    बिहार में आज तीसरे फेज में 5 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इस दौरान वोट डालने के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। खगड़िया की घटना है। माध्यमिक विद्यालय रामपुर में पोलिंग बूथ पर वोटिंग हुई। मतदान के बाद इंद्रदेव तांती 70 वर्ष की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।

    13:20 (IST) 07 May 2024
    बंगाल में चुनाव प्रत्याशी और TMC समर्थकों में बहस

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से CPI (M) उम्मीदवार मोहम्मद सलीम और TMC समर्थकों के बीच एक मतदान केंद्र पर बहस हो गई। मोहम्मद सलीम ने TMC पर लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- वोटर्स को रोका और धमकाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी खुद ऐसा कर रहे हैं।

    ---विज्ञापन---

    Phase 3 Voting Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की 93 सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग शाम 6 बजे समाप्त हो गई। चुनाव आयेाग के अनुसार शाम 7 बजे तक 64.08 प्रतिशत लोगों ने मतदान का प्रयोग किया। असम में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत वोटिंग हुई वहीं महाराष्ट्र में सबसे कम 53 फीसदी लोगों ने वोट दिया। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 56.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.92 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.98 प्रतिशत, गुजरात में 55.83 प्रतिशत वोटिंग, कर्नाटक में 66.26 प्रतिशत वोटिंग, एमपी में 62.48 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.74 प्रतिशत, यूपी में 56.23 प्रतिशत और बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक देश में 60.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं अगर बात करे राज्यों की तो असम में 74.86 प्रतिशत मतदान, बिहार में 56.01 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 66.87 प्रतिशत, दादर नगर हवेली और दमन दीव में 65.23 प्रतिशत, गोवा में 72.52 प्रतिशत, गुजरात में 55.22 प्रतिशत, कर्नाटक में 66.05 प्रतिशत, एमपी में 62.28 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 53.40 प्रतिशत, यूपी में 55.13 प्रतिशत, बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई है। बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाली वोटिंग स्थगित हो गई थी। आज जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें सबसे ज्यादा गुजरात की 25 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 सीटों पर मतदान होगा। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की एक-एक और गोवा की सीटों पर भी आज मतदान है। ऐसे में वोटिंग से जुड़े आज के पल-पल के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ...