Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट
Author: Amit Kasana
2024-04-19 16:56:21
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा के लिए देशभर के 21 राज्यों में आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार 102 सीटों पर कुल 69.96 फीसदी वोट पड़े हैं। बता दें 18 वीं लोकसभा के गठन के लिए देश में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण के दौरान कुल 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होनी है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरण में पूरा होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
28 मार्च को जारी किया गया था नोटिफिकेशन
लोकसभा चुनाव के साथ देश में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। पहले चरण अरुणाचल प्रदेश में 60 सीट और सिक्किम की 32 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग संपन्न हुई। वहीं, आगे चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव होना निर्धारित है। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के लोकसभा चुनावों के लिए 28 मार्च को नोटिफिकेशन जारी किया था। दूसरे चरण के लिए इन 13 राज्यों में नामांकन करने की लास्ट डेट 4 अप्रैल थी।
यहां देखें लिस्ट दूसरे चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर चुनाव
दूसरे चरण में केरल में सबसे ज्यादा 20 सीटों पर होगा मतदान
चुनाव आयोग के अनुसार दूसरे चरण में केरल में सबसे अधिक 20 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में चुनाव है वहां ईवीएम, सुरक्षा और अन्य संसाधनों को पूरा इंतजाम किया जा चुका है। बता दें दूसरे चरण में केरल के अलावा कर्नाटक में 14 सीटों, राजस्थान की 13, बिहार की 5 और छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर मतदान होना है।
UP की 8 सीटों पर 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
जानकारी के अनुसार दूसरे चरण में यूपी की गााजियाबााद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, मेरठ बागपत, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। जानकारी के अनुसार इन सीटों पर कुल 91 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार लोकसभा में कुल 97 करोड़ मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines