PM Narendra Modi In Srinagar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कश्मीर के भविष्य पर बात की और पुरानी सरकारों के रुख की आलोचना की। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि आर्टिकल 370 हटने के बाद वह पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें।
1. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह वो नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सब कई दशकों से कर रहे थे, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू-कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक और इरादों में चुनौतियों से निपटने का हौसला है।
2. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास की शक्ति है, पर्यटन की संभावनाएं हैं, किसानों का सामर्थ्य है और युवाओं का नेतृत्व है। विकसित जम्मू-कश्मीर का निर्माण करने की राह यहीं से तैयार होगी।
3. पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर केवल एक क्षेत्र भर वहीं है। यह भारत का मस्तक है। ऊंचा उठा हुआ मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है। इसीलिए विकसित जम्मू-कश्मीर, विकसित भारत के लिए प्राथमिकता है।
4. जम्मू-कश्मीर की जनता को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैं आपका दिल जीतने के लिए बहुत मेहनत कर रहा हूं। मैं आपका दिल और ज्यादा जीतने की कोशिश करता रहूंगा। यह मोदी की गारंटी है, जिसका मतलब गारंटी के पूरे होने की गारंटी है।
5. मोदी ने कहा कि आज स्वदेश दर्शन योजना के तहत 6 प्रोजेक्ट देश को समर्पित किए गए हैं। स्वदेश दर्शन योजना के अगले चरण की शुरुआत भी हुई है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर सहित देश की बाकी जगहों के लिए करीब 30 प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं।
6. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने दशकों तक अपने सियासी फायदे के लिए 370 के नाम पर यहां की जनता और देश को गुमराह किया। आर्टिकल 370 हटने के बाद यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है, खुलकर सांस ले रहा है।
6. उन्होंने कहा कि 370 के जरिए केवल कुछ परिवारों को फायदा पहुंचाने के लिए जम्मू-कश्मीर को जंजीरों से जकड़ दिया गया था। अब यहां की आवाम सच्चाई जान चुकी है कि उन्हें किसने गुमराह किया।
7. पीएम ने कहा कि यहां की झीलों में कमल की कमल दिखते हैं। 50 साल पहले बने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के लोगो में भी कमल मौजूद है। यह संयोग है या प्रकृति का संकेत कि भाजपा का चिह्न भी कमल है।
8. मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के साथ कृषि और कृषि उत्पादों की ताकत भी है। यहां का केसर, सेब, मेवे, चेरी विश्वप्रसिद्ध हैं और ये सब इस राज्य को अपने आप में एक ब्रांड बनाते हैं।
9. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। केवल साल 2023 में ही यहां 2 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट आए थे। अगर इरादे नेक हों और संकल्प पूरा करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी जरूर मिलते हैं।
10. प्रधानमंत्री ने कहा कि श्रीनगर पर्यटन के क्षेत्र में बड़े कदम उठा रहा है। इसका फायदा केवल जम्मू-कश्मीर को ही नहीं बल्कि पूरे देश को मिलेगा। पूरी दुनिया देख चुकी है कि किस तरह जी20 सम्मेलन का यहां बेहद शानदार और भव्य तरीके से आयोजन हुआ था।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines