Lok Sabha Election 2024 : देश की अगली सरकार चुनने के लिए 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को पहले चरण से मतदान के साथ लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदाता वहां के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान का प्रतिशत ज्यादा से ज्यादा रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है। कहीं आयोग के कर्मचारी पहाड़ चढ़कर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं तो कहीं उन्हें नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
कहीं हैंगिंग ब्रिज तो कहीं नाव से पहुंचे
निर्वाचन आयोग की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई ऐसे वीडियो और तस्वीरें पोस्ट किए गए हैं जिनमें आयोग के कर्मचारियों की मेहनत साफ देखी जा सकती है। ऐसा ही एक वीडियो अरुणाचल प्रदेश से आया है जिसमें आयोग की टीम एक हैंगिंग ब्रिज से होकर जाते हुए दिख रही है। आयोग ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ‘आपके वोट के लिए गैप भरते हुए’। मिजोरम से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें आयोग की टीम को जंगलों से होते हुए और नाव के जरिए मतदान केंद्रों तक पहुंचते हुए देखा जा सकता है।
नगालैंड में फंस गई गाड़ी, ऐसे निकली
नगालैंड के किफिरे जिले में निर्वाचन आयोग के कर्मचारियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जब उनकी गाड़ी कीचड़ में फंस गई। ये लोग हकुमाती पोलिंग स्टेशन जा रहे थे। सुरक्षा बलों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी को निकाला। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रास्ता कितना खराब है, लेकिन फिर भी एक-एक वोट सुनिश्चित करने के लिए आयोग कितनी मेहनत कर रहा है। मिजोरम में भी कर्मचारी जंगल पार कर और नाव से नदियां पार कर मतदान केंद्र पहुंचे हैं। चुनाव आयोग की यह लगन देश के सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणा की तरह है।
लक्षद्वीप ने ऐसे दिखाई EVM की यात्रा
केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के निर्वाचन आयोग ने एक शॉर्ट वीडियो फिल्म शेयर की है जिसमें ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की यात्रा को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह ईवीएम मशीनें इस राज्य के मतदान केंद्रों तक पहुंचीं और चुनाव के लिए किस तरह की तैयारियां की गई हैं। कई द्वीपों के समूह लक्षद्वीप तक पहुंचना देश के बाकी इलाकों के मुकाबले काफी कठिन माना जाता है। यह कठिनाई तब और बढ़ जाती है जब ईवीएम जैसी संवेदनशील वस्तु ले जानी हो।
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट को घर बैठे करें डाउनलोड, जानें क्या है प्रोसेस
ये भी पढ़ें: वोटर ID नहीं है तो भी दे सकते हैं वोट, ये कागज हैं जरूरी
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम? जानें पूरी प्रक्रिया
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
53 mins agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
2 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
2 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
4 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
4 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
5 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
5 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines