Lok Sabha Election 2024 Phase-1 Voting: मतदान शुरू हुआ, 21 राज्‍यों में 102 सीटों पर कौन-कौन से दिग्गज मैदान में जानें

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting: आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बार 18वीं लोकसभा के गठन के लिए कुल 543 सीटों के लिए 7 चरण में 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान होना है। 4 जून को मतगणना होगी।

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting

लोकसभा चुनाव 2024 पहले चरण का मतदान कल।

Lok Sabha Election 2024 First Phase Voting Date and Timing Details: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। ठीक 7 बजे वोटिंग शुरू हुई। आज देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों मतदान है। यूं तो चुनाव 7 चरणों में होगा, लेक‍िन पहले चरण की 102 सीटों पर वोट‍िंंग के साथ ही यह तय हो जाएगा कि देश में क‍िसकी सरकार बनेगी?

विज्ञापन

102 लोकसभा सीटों पर कुल 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अगर आपके शहर में भी आज वोट‍िंंग है तो News24 पर आपको वोट‍िंंग से जुड़ी हर जानकारी म‍िल जाएगी। आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, वोटर आईडी नहीं है तो कैसे मतदान करें, ऐसे तमाम सवालों के जवाब आपको यहां म‍िल जाएंगे।

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव

पहले चरण के मतदान में कुल 1,491 पुरुष प्रत्याशी और 134 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश में 60 सीट और सिक्किम की 32 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग है। चुनाव आयोग के अनुसार विधानसभा के लिए हुई वोटिंग की 2 जून को गणना होगी वहीं, लोकसभा के लिए पड़े मतों की गिनती 4 जून को की जाएगी।

विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने पहले चरण के मतदान के लिए संसाधन और सुरक्षा समेत सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी। स्थानीय पुलिस, चुनाव आयोग के अधिकारियों के अलावा मतदान और ईवीएम की सुरक्षा में आरएएफ, सीआरपीएफ व अन्य अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

इन दिग्गज नेताओं के संसदीय सीटों पर रहेगी नजर

पहले दौर में कई दिग्गज उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुछ प्रमुख उम्मीवारों की बात करें तो पहले चरण में महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू , बिहार में जमुई सीट से लोजपा के अरुण भारती, तमिलनाडु के शिवगंगा से कार्ति पी चिदंबरम और मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से नकुलनाथ चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं।

विज्ञापन

पहले चरण में किस राज्य में कितनी सीटों पर मतदान

राज्य सीट
बिहार 4
उत्तर प्रदेश 8
उत्तराखंड 5
छत्तीसगढ़ 1
मध्य प्रदेश 6
पुडुचेरी 1
महाराष्ट्र 5
राजस्थान 12
बंगाल 3
जम्मू-कश्मीर 1
अंडमान निकोबार 1
लक्षद्वीप 1
तमिलनाडु 39

नार्थ ईस्‍ट में भी वोट‍िंंग 

राज्य सीट
मिजोरम 1
मेघालय 2
मणिपुर 2
अरुणाचल प्रदेश 2
असम 5
त्रिपुरा 1
सिक्किम 1
नगालैंड 1

अलग-अलग राज्यों की इन लोकसभा सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश

विज्ञापन

सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर व पीलीभीत पर आज मतदान है। साल 2019 लोकसभा चुनावों नतीजों पर नजर डालें तो इनमें से तीन सीटों पर बीजेपी, तीन बसपा व दो सपा ने जीती थी।

सीट  NDA प्रत्‍याशी  INDIA प्रत्‍याशी  2019 में कौन जीता 
सहारनपुर राघव लखनपाल शर्मा इमरान मसूद हाजी फजलुर रहमान (बसपा)
कैराना प्रदीप चौधरी इकरा हसन प्रदीप चौधरी (भाजपा)
मुजफ्फरनगर संजीव बालियान हरेंद्र मलिक संजीव बालियान (भाजपा)
बिजनौर चंदन चौहान दीपक सैनी मलूक नागर (बसपा)
नगीना ओम कुमार मनोज कुमार गिरीश चंद्र (बसपा)
मुरादाबाद सर्वेश सिंह रुचि वीरा अनुज अग्रवाल (सपा)
रामपुर धनश्याम सिंह लोधी मोहिबुल्ला नदवी धनश्याम सिंह लोधी  (भाजपा)
पीलीभीत जतिन प्रसाद भगवत सरन गंगवार वरुण गांधी (भाजपा)

बिहार

विज्ञापन

औरंगाबाद, नवादा, गया और जमुई में मतदान है। पिछले लोकसभा चुनाव में जमुई और नवादा में लोजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। वहीं, गया में जदयू व औरंगाबाद में भाजपा का प्रत्याशी जीता था।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश

यहां सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में मतदान है। 2019 के चुनाव में छिंदवाड़ा में कांग्रेस और अन्य सभी सीटों पर बीजेपी का प्रत्याशी जीतकर संसद पहुंचे थे।

विज्ञापन

राजस्थान

राज्य की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में मतदान है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल

कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान है। 2019 में इन तीनों ही सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।

विज्ञापन

उत्तराखंड

ट‍िहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्‍मोड़ा, नैनीताल-उधमस‍िंह नगर, हर‍िद्वार लोकसभा सीट पर आज मतदान है।

विज्ञापन

48 घंटे पहले थम गया था चुनाव प्रचार

गौरतलब है कि मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम गया था। इस बार 18वीं लोकसभा के गठन के लिए कुल 543 सीटों के लिए सात चरण में 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान होना है। 4 जून को मतगणना होगी। बता दें मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस बार लोकसभा में कुल 97 करोड़ मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ