Election Commission Removes Home Secretaries: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा सख्त एक्शन लिया गया है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश जारी किया है। इनमें गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के गृह सचिवों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में मिजोरम का नाम भी जोड़ा गया है। ऐसे में जानिए कौन हैं वो 4 गृह सचिव जिनके पद छीन लिए गए?
कौन हैं पद से हटाए गए गृह सचिव?
- बिहार के गृह सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ
डॉ. एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग और पीएचडी, IIM अहमदाबाद से एमबीए की हुई है। सिद्धार्थ इस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव भी हैं। वह मुजफ्फरपुर, भोजपुर, औरंगाबाद, आदि जिलों में डीएम के तौर पर काम कर चुके हैं।
- उत्तर प्रदेश से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया है। संजय प्रसाद मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव होने के साथ-साथ प्रमुख सचिव गृह की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
- झारखंड के गृह सचिव अरवा राजकमल
अरवा राजकमल 2008 के बैच के आईएएस अफसर हैं। पहले वह झारखंड सरकार के कई अहम विभागों का पदभार संभाल चुके हैं। वह अपने कार्यकाल के दौरान सस्पेंड भी किए जा चुके हैं। दरअसल, उनके ऊपर बिना छुट्टी स्वीकृत हुए लंबे समय तक छुट्टी पर जाने का आरोप लगाया गया था।
- पश्चिम बंगाल में पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव कुमार
राजीव कुमार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का काफी भरोसेमंद माना जाता है। वह 27 दिसंबर, 2023 को पश्चिम बंगाल के DGP के तौर पर चुने गए थे। 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार पहले कोलकाता के पुलिस आयुक्त थे।
आपको बता दें कि मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है।
कब से शुरू होगी वोटिंग?
आपको बता दें कि पूरे देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव करवाए जाएंगे। इसके साथ-साथ रिजल्ट 4 जून को आएंगे। देशभर में चुनाव की पूरी प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी। 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग करवाई जाएगी, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगा।
संबंधित खबरें
हाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
1 min agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
12 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
37 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines