Breaking News Live: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
Breaking News Live: नमस्कार! आज दिन शनिवार है और तारीख 16 मार्च है। निर्वाचन आयोग आज लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान करेगा। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दो दिवसीय हैदराबाद दौरे की शुरुआत भी आज होगी। एनडीएमसी का दो दिन चलने वाला फ्लॉवर फूड फेस्टिवल भी आज से शुरू हो रहा है। देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ।
Edited By Gaurav Pandey

देश-दुनिया की घटनाओं के पल-पल के अपडेट्स