Lok Sabha Election 2024 BJP News Mission (कुमार गौरव, दिल्ली): लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 16 फीसदी से अधिक दलित वोटों को साधने के लिए नए मिशन ‘चलो दलित बस्ती’ की शुरुआत कर रही है। कार्यक्रम के तहत भाजपा 10 मार्च तक एक लाख दलित बस्तियों तक पहुंचेगी। वोटर्स को मोदी सरकार का काम काज बताकर पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास करेगी। यह जानकारी भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने दी।
दलित बस्तियों में चलेगा संपर्क अभियान
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में जीत तय करने के लिए भाजपा सोशल इंजीनियरिंग के जरिए अपनी पॉलिटिकल इंजीनियरिंग को साधने का प्रयास कर रही है। भाजपा देश के 22 करोड़ से अधिक दलित और पिछड़े समाज के वोटरों के बीच पैठ बढ़ाने के लिए दलित बस्तियों तक पहुंच रही है। ‘चलो दलित बस्ती’ अभियान की शुरुआत भी भाजपा ने कर दी है, जिसके तहत दलित बस्तियों में जाकर संपर्क अभियान चला रही है।
विधानसभा क्षेत्रों में भीम सम्मेलन कराए जाएंगे
भाजपा खासकर दलित समाज के स्टूडेंट और नौजवानों से सम्पर्क साधने का प्रयास कर रही है। 15 मार्च तक भाजपा हर बस्ती तक पहुंचने की कोशिश में है। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्षों को दलित बस्तियों में जाने और उन्हें मोदी सरकार के कामकाज के बारे में समझाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में भीम सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
सांसद-विधायक खुद दलित बस्तियों में जाएंगे
निर्देश हैं कि जाटव बस्तियों में सम्मेलन करके युवाओं से संवाद किया जाएगा। युवाओं से बातचीत करके पता लगाया जाए कि वे पार्टी से क्या चाहते हैं? सरकार को उनके लिए क्या करना चाहिए? भाजपा आने वाले दिनों में क्षेत्रीय सम्मेलन और जिला स्तरीय सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन में दलितों के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए कामों के बारे में बताया जाएगा। पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी दलित बस्तियों में प्रवास करेंगे।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
7 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
9 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
9 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
11 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
12 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
13 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
15 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
15 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines