हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मां सुषमा स्वराज की कॉपी हैं Bansuri Swaraj, जिन्हें भाजपा ने दिया चुनाव टिकट, 7 पॉइंट में जानें खूबियां

BJP Candidate Bansuri Swaraj Profile: बांसुरी स्वराज को भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सेंट्रल दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। उनकी मां दिवंगत सुषमा स्वराज दक्षिण दिल्ली से सांसद रह चुकी थीं। वहीं बांसुरी चुनाव टिकट मिलने से काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए भाजपा हाईकमान का चुनाव उम्मीदवार बनाने के लिए आभार जताया।

विज्ञापन
Bansuri Swaraj With PM Narendra Modi

BJP Central Delhi Candidate Bansuri Swaraj Profile: मां की बहुत याद आ रही है। उनका आशीर्वाद है, जो उनके नहीं होने पर भी मुझ पर बरस रहा है। वे जहां भी होंगी, आज बहुत खुश होंगी। उनकी भविष्यवाणी सच साबित होती नजर आ रही है। यह कहते-कहते बांसुरी स्वराज भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मां के नक्शेकदम पर चल रही हूं।

उनका सपना पूरा करने की राह पर हूं। भाजपा के साथ मिलकर उनके सपनों का भारत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरसंभव सहयोग करुंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्हें मीनाक्षी लेखी की जगह सेंट्रल दिल्ली से लोकसभा चुनाव टिकट भाजपा ने दिया है।

 

मीनाक्षी लेखी को वरिष्ठ और अनुशासित कार्यकर्ता बताया

बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में दिल्ली की 5 सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया। सेंट्रल दिल्ली से मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी स्वराज पर भाजपा ने दांव खेला है। वहीं बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की सभी 7 सीटें इस बार भी भाजपा ही जीतेगी। भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित हैं।

विज्ञापन

मीनाक्षी लेखी का टिकट कटने से जुड़ा सवाल पूछने पर बांसुरी स्वराज बोलीं कि उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन में ही मैं चुनाव प्रचार पर निकलूंगी। उनके प्रति कोई विरोधी लहर नहीं है। वे भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और उनका अनुभव पार्टी की नई पीढ़ी को मिलता रहेगा। जब हम जनता के बीच चुनाव प्रचार करने जाएंगे तो पिछले 10 साल में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

 

बांसुरी स्वराज के बारे में अहम जानकारियां

  • बांसुरी स्वराज पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी हैं, जो अपने समय में दक्षिण दिल्ली सीट से लोकसभा सांसद रहीं थीं।
  • बांसुरी स्वराज वकील हैं और डेढ़ साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वारविक विश्वविद्यालय से इंगलिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन की।
  • बांसुरी ने लंदन के BPP लॉ स्कूल से कानून की डिग्री ली है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज की।
  • बांसुरी स्वराज दिल्ली भाजपा की सचिव हैं। जन्म दिल्ली में ही 1982 में हुआ था। 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नॉमिनेट हुई थीं।
  • बांसुरी अनुबंध, रियल एस्टेट, टैक्स, अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के साथ-साथ आपराधिक मुकदमे लड़ चुकी हैं।
  • बांसुरी की वकालत की प्रैक्टिस चल रही है। उन्हें हरियाणा की अतिरिक्त महाधिवक्ता भी नियुक्त किया गया था।
  • बांसुरी स्वराज को भाजपा ने दिल्ली के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक भी बनाया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola