---विज्ञापन---

देश angle-right

Lok Sabha Election 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची कब आएगी? येदियुरप्पा ने किया खुलासा

Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List: भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है। इसे लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। खुद भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सूची को लेकर जानकारी दी और बताया कि नाम फाइनल हो चुके हैं। दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों पर गहन मंथन हुआ था और बैठकों में वे भी शामिल थे।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां चल रही हैं। मार्च महीने में आचार संहिता लगने से कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य BS येदियुरप्पा ने भाजपा की लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची को लेकर अहम जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची कब आने की उम्मीद है? आज पत्रकारों से बात करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा अगले 3 से 4 दिनों में लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची जारी देगी। कैंडिडेट्स के नाम फाइनल हो चुके हैं। दिल्ली में हुई भाजपा की अहम बैठकों में नामों पर गहन मंथन हुआ था।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

देश में मोदी लहर, कर्नाटक में भाजपा के पक्ष में माहौल

येदियुरप्पा ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। कर्नाटक का माहौल भी भाजपा के पक्ष में है। अगले हफ्ते तक भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आ जाएगी। देशवासियों को पता चला जाएगा कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में किन पर दाव खेलने वाली है?

कनार्टक में भाजपा का लक्ष्य सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने का है और मुझे विश्वास है कि भाजपा अपने इस लक्ष्य में जरूर कामयाब होगी। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 28 में से 25 सीटें जीती थीं। पार्टी समर्थित निर्दलीय सुमलता अंबरीश भी मांड्या में चुनाव जीती थीं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

29 फरवरी को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा का 400 सीटें जीतकर हैट्रिक लगाने का टारगेट है। वहीं नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की चर्चा है। इसके लिए वे खुद भी चुनावी रण में उतरेंगे। सूत्रों के मुताबिक, 29 फरवरी को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने की खबर है। इस बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है, जिसमें करीब 100 नाम होंगे। पहली सूची में ही नरेंद्र मोदी, अमित शाह जैसे पार्टी के बड़े नेताओं के नाम हो सकते हैं।

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। आम आदमी पार्टी भी गुजरात, गोवा, असम के लिए लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। INDI गठबंधन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात में गठबंधन कर चुकी है और आने वाले कुछ दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 25, 2024 03:44 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola