---विज्ञापन---

देश

Lok Sabha Election 2024: किस राज्य में कितनी सीटों पर बीजेपी ने उतारे प्रत्याशी, देखें लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 BJP candidate list: बीजेपी की पहली सूची में 28 महिलाओं के नाम शामिल हैं। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों से प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। गोवा, त्रिपुरा की एक-एक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने इस बार लोकसभा में 400 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

Lok Sabha Election 2024 BJP candidate list: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें महासमुंद से रुप कुमारी चौधरी और दुर्ग से विजय बघेल को टिकट दिया गया है। वहीं, पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

शनिवार को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली सूची में कुल 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। वहीं, बीजेपी ने तेलंगाना की 9 लोकसभा, गुजरात की 15 लोकसभा, असम की 11, राजस्थान की 15 लोकसभा, मध्यप्रदेश की 24, केरल की 12 और बंगाल की 20 लोकसभा, दिल्ली की 5 लोकसभा, अरुणाचल की 2 उत्तराखंड की 3, झारखंड की 11, जम्मू-कश्मीर की 2, अंडमान, गोवा,  त्रिपुरा, दमन और दीव की एक-एक 1 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

---विज्ञापन---

बीजेपी का 400 पार का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 47 युवा नेताओं को टिकट दिया है। इसके अलावा बीजेपी की पहली सूची में 27 अनुसूचित जाति, 18 अनुसूचित जनजाति और 57 ओबीसी उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी की है। उन्होंने कहा कि एनडीए ने इस बार 400 पार लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की चार और हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की थी। बता दें दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: दक्षिण भारत में भाजपा की क्या रहेगी स्थिति? नए सर्वे में हुआ खुलासा, देखें Video

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Video: ‘ओवैसी को 1000 से ज्यादा नहीं मिलेंगे वोट’, जानिए शख्स ने ऐसा क्यों बोला?

खबरी अपडेट की जा रही है

First published on: Mar 02, 2024 07:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola