Lok Sabha Election: गुजरात की भरूच सीट पर 'कांग्रेस-आप' साथ लड़ेंगे या अलग-अलग? 38% वोटर चुनेंगे 'सरताज'

Bharuch Lok Sabha Seat 2024: भरूच लोकसभा सीट पर 70.39% लिटरेसी रेट है। यहां साल 2019 लोकसभा चुनाव में कुल 1564205 मतदाता थे, जिनमें से 73.2% फीसदी वोट पड़े थे। फिलहाल यहां से बीजेपी से मनसुख वसावा लोकसभा सांसद हैं। दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल यहां से आखिरी बार साल 1984 में लोकसभा चुनाव जीते थे।

Bharuch Lok Sabha seat

भरूच लोकसभा सीट

अमित कसाना 

Bharuch Lok Sabha Seat 2024: गुजरात की एक लोकसभा सीट भरूच। यहां से कांग्रेस और आप के साथ चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। यह सीट इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि बीते दिनों यहां से मुमताज पटेल ने कांगेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की अनौपचारिक घोषणा की थी। जबकि हाल ही में आप ने चैतर वसावा को इस लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार होने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीजेपी मानती है सुरक्षित सीट

मुमताज पटेल दिग्गज कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बेटी हैं। पिता के देहांत के बाद अब वह इस सीट पर अपनी दावेदारी इसलिए भी ठोंक रहीं हैं क्योंकि उनके पिता इसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ते थे। उधर, प्रत्याशी चैतर वसावा लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले डेडियापाडा विधासभा से आप पार्टी से विधायक हैं। जबकि बीजेपी इसे अपने लिए सुरक्षित सीट मानती है।

भरूच लोकसभा सीट 2019 के नतीजे

35 साल से कांग्रेस जीत नहीं पाई

फिलहाल यहां से बीजेपी से मनसुख वसावा लोकसभा सांसद हैं। वह लगातार छह बार से यहां से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं। इसलिए यह सीट बीजेपी के लिए सुरक्षित सीट मानी जाती है। जबकि कांग्रेस को पिछले 35 साल से इस सीट पर मुंह की खानी पड़ी हैं। आखिरी बार साल 1984 में कांग्रेस की टिकट पर अहमद पटेल यहां से लोकसभा चुनाव जीते थे। उस समय यह तीसरी बार था जब पटेल यहां से चुनाव जीते थे। इसके बाद अहमद पटेल यहां से चुनाव तो लड़ते तो रहे लेकिन वह जीत नहीं पाए।

विज्ञापन

भरूच विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे

विज्ञापन

38.7% एसटी वोटों को माना जाता है ही निर्णायक 

साल 2011 सेंसेक्स के अनुसार भरूच लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 38.7% एसटी वोट बैंक है। इसके बाद इस सीट पर तकरीबन 9.5% मुस्लिम वोट हैं। फिर 3.9% एससी वोट हैं। ऐसे में इस सीट पर 38.7% एसटी वोटों को ही निर्णायक माना जाता है। सभी राजनीतिक पार्टियों की इसी पर नजर है। आप का कहना है कि वह इस सीट पर बीजेपी का सबसे बेहतर विकल्प बन सकती है। दिल्ली और फिर हाल ही में पंजाब विधानसभा चुनाव में उसका बड़ा हिस्सा एसटी, एससी वोट बैंक रहा है।

Bharuch Lok Sabha Seat के बारे में यह भी जानें 

विज्ञापन
  • भरूच लोकसभा सीट पर 70.39% लिटरेसी रेट है।
  • साल 2011 सेंसेक्स के अनुसार यहां 72% ग्रामीण वोट बैंक है।
  • यहां 28% शहरी वोट बैंक है।
  • साल 2019 लोकसभा चुनाव में यहां 1564205 मतदाता थे।
  • 73.2% फीसदी वोट 2019 लोकसभा चुनाव में पड़े थे।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ