Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी का फोकस उन राज्यों में है, जहां वह सत्ता में नहीं है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। शाह और नड्डा बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे।
‘पीएम मोदी पर विश्वास करते हैं बंगाल के लोग’
अमित शाह ने बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद के बाद कहा कि बंगाल के लोग पीएम मोदी पर विश्वास करते हैं। वे 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी को 35 सीटों पर जीत दिलाकर अपना आशीर्वाद देंगे।
‘बंगाल बीजेपी के कोर ग्रुप के साथ की बैठक’
शाह ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि आज जेपी नड्डा के साथ उन्होंने बंगाल बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक की और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं और 2024 लोकसभा चुनाव में 35 सीटों के साथ अपना आशीर्वाद देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
दरअसल, अमित शाह ने बंगाल की 42 संसदीय सीटों में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस साल अप्रैल में बीरभूम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था।
‘तृणमूल कांग्रेस को केवल बीजेपी ही रोक सकती है’
शाह ने कहा कि 2024 में हमें 35 सीटें दे दो। ममता बनर्जी सरकार बंगाल से बाहर हो जाएगी। तृणमूल कांग्रेस को केवल बीजेपी ही रोक सकती है।
2019 में भाजपा को 18 सीटों पर मिली जीत
बता दें कि 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 सीटों में से तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी को 18 सीटों पर जीत हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस को महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines