जब महिला MPs ने घेरी PM मोदी की कुर्सी, जानिए- आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ मिनट पहले रद्द करना पड़ा PM का भाषण

लोकसभा में बुधवार सुबह से ही हंगामा देखने को मिला. राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों का जिक्र करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई.

PARLIAMENT.jpg

पीएम नरेंद्र मोदी का बुधवार शाम पांच बजे लोकसभा में भाषण होना था. लेकिन शुरु होने से कुछ मिनट पहले ही उसे रद्द करना पड़ा. वजह थी सदन में हो रहा जबरदस्त हंगामा. लोकसभा में बुधवार सुबह से ही हंगामा देखने को मिला. राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों का जिक्र करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी गई.

विज्ञापन

इस मामले पर सदन कई बार स्थगित हुआ. जैसे ही शाम 5 बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो पीएम मोदी के बोलने से ठीक पहले वर्षा गायकवाड़ और जोतिमणि सहित विपक्ष की कुछ महिला सांसदों ने सत्ता पक्ष की सीटों को घेर लिया. जिन सीटों को घेरा गया था, उनमें पीएम मोदी की सीट भी शामिल थी.

विज्ञापन

इस दौरान उन सांसदों ने बैनर भी पकड़ रखे थे. मंगलवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ ये महिला सांसद विरोध कर रही थीं. जब यह प्रदर्शन किया जा रहा था, तब लोकसभा स्पीकर की जगह सदन का संचालन संध्या राय कर रही थीं. उन्होंने सदन की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी. कई मंत्रियों ने महिला सांसदों से अनुरोध भी किया, लेकिन वे वहां से नहीं हटीं.

विज्ञापन

पीएम मोदी का भाषण रद्द होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, ‘वह (पीएम मोदी) सदन में आने से डर गए. और उनके रेल मंत्री और निशिकांत दुबे जी तो बुलेट ट्रेन की तरह भाग गए.’

विज्ञापन

वहीं, भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने मामले पर कहा कि यह पहले ही प्लान किया हुआ था. उन्होंने कहा, ‘स्पीकर की चेयर पर बैठी हुईं संध्या राय ने आज बड़ा बवाल होने से बचा लिया. यह पहले से ही प्लान किया हुआ था. महिलाओं को आगे करके ऐसा करवाया गया है. वो पूरी तरह से लड़ाई-झगड़े के मूड में थे. आगे-आगे महिलाएं और पीछे-पीछे पुरुष सांसद थे.’

धन्यवाद प्रस्ताव को अभी तक लोकसभा से मंज़ूरी नहीं मिली है. सदन को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, इसलिए संभावना है कि चर्चा जारी रहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ