---विज्ञापन---

देश angle-right

LOC पर पाकिस्तान की नापाक हरकत, आग लगाकर उड़ाईं बारुदी सुरंगें, क्या है ‘दुश्मन’ देश का मंसूबा?

Jammu Kashmir LOC Kargil Fire Inside Story: दुश्मन देश पाकिस्तान के इरादे ठीक नहीं लग रहे। पाकिस्तान ने बॉर्डर पर जंगलों में आग लगा दी है, जिससे बारुदी सुरंगों में ब्लास्ट हो रहे हैं, जानिए क्या माजरा है?

---विज्ञापन---

Jammu Kashmir LOC Kargil Fire Inside Story (पंकज शर्मा, जम्मू) : दुश्मन देश पाकिस्तान ने बॉर्डर पर एक नापाक हरकत की है। बॉर्डर पर अपनी तरफ के जंगलों में पाकिस्तान ने आग लगा दी है, जिससे जंगलों में बनी बारुदी सुरंगों में ब्लास्ट हो रही हैं। धमाकों की गूंज जम्मू कश्मीर तक में सुनाई दे रहे हैं।

पाकिस्तान की तरफ से पिछले कई दिनों से यह सब चल रहा है। वहीं आग धधकते हुए LOC तक पहुंच गई है। जम्मू कश्मीर के पूंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LOC) तक पहुंची आग पर सेना के जवाब काबू पाने में जुटे हैं। वहीं सेना की तरफ से बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

घुसपैठ करने की फिराक में है पाकिस्तान

सैन्य सूत्रों के मुताबिक, आग ने नियंत्रण रेखा (LOC) के आस-पास के कई किलोमीटर एरिया को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं जंगल में लगी आग से वन्य जीवों और वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन आग कैसे लगी? लगाई गई या लग गई? इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच जारी है।

भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है, क्योंकि शक है कि दुश्मन देश पाकिस्तान कोई प्लानिंग कर रहा है? ऐसा हो सकता है कि वह भारत में घुसपैठ करने की फिराक में है। बारुदी सुरंगों में विस्फोन होने से वे खाली हो जाएंगी और आने-जाने का रास्ता बन जाएगा। ऐसे में आतंकी सुरंगों के रास्ते भारत में घुस सकते हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हरकत होते ही एक्शन लेने के निर्देश जारी

मेंढर इलाके में LOC पर बालाकोट सेक्टर में आग पहुंच गई है। पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में मुगल रोड पर स्थित वाइल्ड लाइफ विभाग के पनाड़ स्थित कंपार्टमेंट में भी आग लग गई थी। घुसपैठ की आशंका के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड में बर्फबारी के बची सेना के जवान बॉर्डर पर डटे हुए हैं और दुश्मन पर नजर रखे हुए हैं।

बॉर्डर से सटे इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। LOC पर चौकसी भी बढ़ा दी गई है। सेना और सुरक्षा बलों के जवान LOC पर हथियारों से लैस होकर गश्त कर रहे हैं। एंबुश लगा रहे हैं। सेना के अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिया है कि हर स्थिति के लिए तैयार हैं। जैसे ही कोई हरकत दिखे तो एक्शन लिया जाए।

First published on: Jan 12, 2024 01:43 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola