LoC Pak Infitrators Killed: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान से सीमा पार करके भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 7 घुसपैठियों को मौके पर ढेर कर दिया गया है। भारतीय सेना ने घुसपैठियों को देखते ही गोली मार दी। इन घुसपैठियों में पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम के आतंकी भी शामिल थे। सभी सातों आतंकियों की मौके पर ही मौत हो गई है।
सुरक्षाबलों ने घेरा
खबरों की मानें तो 7 आतंकी नापाक मंसूबों के साथ सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। लाइन ऑफ कंट्रोल पर सातों घुसपैठियों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। इनमें ज्यादातर घुसपैठिए पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम का हिस्सा थे। सुरक्षाबलों ने सातों आतंकियों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।
यह भी पढ़ें- अमेरिका के 3 डंकी रूट कौन से? जहां कदम-कदम पर मौत, डिपोर्टेड भारतीयों के बड़े खुलासे
घुसपैठियों में पाकिस्तानी जवान भी शामिल
यह घटना पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घुसपैठियों में 2-3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी मौजूद थे। 4-5 फरवरी की रात सभी ने LoC से भारत में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने इन घुसपैठियों को धर दबोचा और फौरन ताबड़तोड़ फायरिंग करके सभी को ढेर कर दिया।
घुसपैठियों में कौन-कौन शामिल?
यह सातों आतंकी बॉर्डर पर बनी सेना की चेक पोस्ट पर हमला करना चाहते थे। पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम पहले भी छिपकर कई हमले कर चुकी है। एक बार भी सेना के जवान इसके निशाने पर थे। खबरों की मानें तो सात घुसपैठियों में पाक सेना के जवान और आतंकी संगठन अल-बदर के आतंकी शामिल हैं।
कश्मीर सॉलिडरिटी डे मनाता है पाक
बता दें कि 5 फरवरी को पाकिस्तान कथित तौर पर कश्मीर सॉलिडरिटी डे मनाता है। इसी प्रोपगेंडा को मजबूती देने के लिए पाक ने भारतीय सीमा पर बैठे जवानों को घात लगाने की कोशिश की थी। हालांकि उसके नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया और सेना के जवानों ने LoC पार करते हुए ही सभी को मार गिराया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से वाराणसी 3.5 घंटे में! लखनऊ, प्रयागराज समेत 12 स्टॉपेज; जानें यूपी में कब रफ्तार भरेगी बुलेट ट्रेन?
संबंधित खबरें
8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
15 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
6 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines