हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

आज 99 साल के हुए लाल कृष्ण आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, जानें कैसे पुराने दिनों को किया याद?

PM Modi on LK Advani: भारत के पूर्व डिप्टी पीएम लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान में हुआ था, आज वो 99साल के हो चुके हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया.

विज्ञापन
लाल कृष्ण आडवाणी और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo-ANI File)

Lal Krishna Advani’s Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2026 को सीनियर बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. 8 नवंबर 2026 को आडवाणी 99 साल के हो गए और अब वो अपने 100वें साल में प्रवेश कर चुके हैं. अपनी शुभकानाओं में पीएम मोदी ने आडवाणी की दशकों लंबी राजनीतिक यात्रा को याद किया. उन्होंने भाजपा की स्थापना, जनसंघ को मजबूत करने और भारतीय राजनीति में कई अहम बदलाव लाने में आडवाणी की भूमिका पर प्रकाश डाला. 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के सिंध में जन्मे आडवाणी ने 1947 के बंटवारे को करीब से देखा था, जिसके कारण उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा और भारत में अपना जीवन फिर से बसाना पड़ा.

जनसंघ से लेकर भाजपा के निर्माण तक

पीएम मोदी ने कहा कि चुनौतियों से पार पाने की क्षमता आडवाणी के व्यक्तित्व का एक अहम पहलू है. उन्होंने जनसंघ को मजबूत करने और बाद में भाजपा की राजनीतिक मौजूदगी का विस्तार करने में उनके योगदान को याद किया. आडवाणी की लीडरशिप के दौरान 1996 के लोकसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनकी साझेदारी की भी तारीफ की और कहा कि इन दोनों नेताओं ने दशकों के सहयोग से भारत के राजनीतिक नजरिए को बदल दिया.

इमरजेंसी और सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा

पीएम मोदी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल के खिलाफ आडवाणी के विरोध और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए उनकी कोशिशों को याद किया. बाद में आडवाणी ने अपने तजुर्बे को अपनी किताब ‘अ प्रिजनर्स स्क्रैप-बुक’ में दर्ज किया. एक और अहम अध्याय 1990 की सोमनाथ से अयोध्या तक की रथ यात्रा थी, जिसका भारतीय समाज और राजनीति पर गहरा प्रभाव पड़ा. मोदी ने याद किया कि वो इस यात्रा के आयोजन में शामिल थे और उन्होंने सोमनाथ में इसकी शुरुआत होते हुए देखी थी.

विज्ञापन

सरकार में योगदान और राजनीति से परे जीवन

आडवाणी ने सूचना और प्रसारण मंत्री, गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का क्रेडिट उन्हें दिया. प्रधानमंत्री ने पढ़ने, सिनेमा, थिएटर और सिंधी संस्कृति के प्रति आडवाणी के लगाव को भी याद किया. उन्होंने आडवाणी के सार्वजनिक जीवन में उनकी पत्नी कमला आडवाणी के सहयोग को भी सराहा और इस वरिष्ठ नेता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola