भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को फेफड़ों संबंधी समस्या के चलते शुक्रवार को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार को अस्पताल की ओर से आडवाणी की तबीयत को लेकर हेल्थ अपडेट जारी किया गया है. अस्पताल ने बताया ‘एलके आडवाणी को चेस्ट इन्फेक्शन के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह अभी ICU में हैं और न्यूरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं. उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं.’
98 साल के आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे जसोला विहार स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल ले जाया गया.
शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनसे उनका स्वास्थ्य जाना.
हाल ही में पीएम मोदी ने की थी मुलाकात
अस्पताल में भर्ती होने से कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था. पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सार्वजनिक जीवन और देश के विकास में आडवाणी के अतुलनीय योगदान की सराहना की थी.
8 नवंबर 1927 को कराची में जन्मे लालकृष्ण आडवाणी 1942 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे. देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया. भारतीय जनसंघ से लेकर 1980 में भाजपा की स्थापना और उसे राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तक पहुंचाने में आडवाणी का योगदान ऐतिहासिक रहा है. वे तीन बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे. इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री का पद भी संभाला.
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
2 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
2 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
3 hrs agoयूथ को साधने के लिए BJP की रणनीति! रील्स, रॉक म्यूजिक और नया फॉर्मूला तैयार
3 hrs agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
3 hrs agoचीनी को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एथेनॉल उत्पादन में नहीं होगी यूज
4 hrs agoदिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अचानक क्यों बढ़ी ठंड? IMD का अलर्ट
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
6 hrs agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines