Education Ministry on Lizard found in Upama: मंगलवार को तेलंगाना के मॉडल स्कूल में छात्राओं को उपमा परोसा गया था। उपमा में छिपकली मिलने पर हर तरफ हड़कंप मच गया था। ये खाना खाने से 35 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई है। ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तेलंगाना सरकार से एक्शन लेने की बात कही है।
तेलंगाना सरकार ने लिया एक्शन
शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि तेलंगाना के मॉडल स्कूल में छात्राओं को जो उपमा परोसा गया था, उसमें छिपकली निकलने की खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार का कहना है कि ये घटना मॉडल स्कूल के छात्रावास में हुई है। ये प्रधानमंत्री पोषण अभियान के अंतर्गत नहीं आता है। छात्रावास में नाश्ते की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। वहीं राज्य सरकार ने मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
पीएम पोषण अभियान पर दिया जवाब
शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि पीएम पोषण अभियान के तहत राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील मुहैया कराई जाती है। ऐसे में सभी अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि खाने की गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए और खाना अच्छे से पकने के बाद ही स्कूलों में परोसा जाए।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मंगलवार की सुबह तेलंगाना के मॉडल छात्रावास में सभी को उपमा परोसा गया था। इस उपमा में छिपकली निकली तो ना सिर्फ कॉलेज बल्कि पूरे राज्य में हंगामा मच गया। उपमा खाने के बाद 35 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी और सभी छात्राएं उल्टी, मितली जैसी समस्याओं का शिकार होने लगीं। इस घटना के बाद कई लोगों ने प्रधानमंत्री पोषण अभियान पर उंगलियां उठानी शुरू कर दी। हालांकि अब शिक्षा मंत्रालाय ने साफ कर दिया है कि पीएम पोषण अभियान सिर्फ स्कूल में मिलने वाले मिड डे मील तक सीमित है। छात्रावास में मिड डे मील का खाना नहीं दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- Video : चोरी करने कपड़े की दुकान में घुसे चोर, उल्टा पड़ गया दांव; दुकानदार की होशियारी से बुरे फंसे
संबंधित खबरें
कौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
41 mins agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
58 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
1 hr agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
2 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
3 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
4 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines