Girl climbed light tower During PM Modi rally in Secunderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। सार्वजनिक रैली में पीएम मोदी के भाषण के दौरान एक लड़की उनसे बात करने के लिए लाइट टावर पर चढ़ गई। जैसे ही पीएम मोदी की नजर उस लड़की पर गई, उन्होंने कहा, बेटा आप नीचे आओ। ऐसा करना ठीक नहीं है, इसका तार बिगड़ा हुआ है।
हम आपके साथ हैं बेटा, प्लीज नीचे आ जाओ। पीएम ने आगे कहा कि इस तार की स्थिति ठीक नहीं है। आप नीचे आ जाओ, मैं आपकी बात सुनूंगा। हालांकि इसके बावजूद लड़की और आगे पहुंच गई। इस पर पीएम मोदी ने कहा, वहां पर शॉर्ट सर्किट है। आप नीचे आ जाइए। यहां ऐसा करने से लाभ नहीं होगा। मैं यहां आपके लिए आया हूं। आप कृष्णा जी की बात मानिए और नीचे आइए। इसके बाद लड़की नीचे आ जाती है। पीएम उसे थैंक्यू बोलते हैं। हालांकि ये पता नहीं चला है कि लड़की टावर पर क्यों चढ़ी थी।
पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कांग्रेस और बीआरएस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और बीआरएस एक साथ हैं। वे पर्दे के पीछे अपना खेल खेलते हैं… एक तरफ कांग्रेस और बीआरएस है और दूसरी तरफ बीजेपी है। कांग्रेस और बीआरएस की लोगों पर शासन करने की मानसिकता है।” जबकि भाजपा लोगों की सेवा के लिए समर्पित है।” तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।
पीएम मोदी ने कहा- ”10 साल के दौरान तेलंगाना सरकार ने मडिगा समुदाय को धोखा दिया है। कांग्रेस ने तेलंगाना बनने के समय बाधाएं डालीं, लेकिन जब इतने बलिदानों के बाद भी ये प्रदेश बना तो बीआरएस नेता आप लोगों को भूलकर चले गए। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया।” पीएम ने आगे कहा- आंदोलन के दौरान आपसे वादा किया गया कि एक दलित व्यक्ति को तेलंगाना का सीएम बनाया जाएगा, लेकिन इसके बाद आपको धोखा मिला। राज्य के गठन के बाद केसीआर दलित लोगों के सपनों को कुचलकर सीएम की कुर्सी पर बैठ गए।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की पिछली सरकारों पर कटाक्ष किया, जो मडिगा समुदाय के अधिकारों पर विचार करने में विफल रहीं। उन्होंने कहा, वह उन राजनीतिक नेताओं और पार्टियों के ‘पिछले कर्मों का प्रायश्चित’ करने के लिए शनिवार को हैदराबाद आए हैं।
राज्य विधानसभा चुनाव से पहले सिकंदराबाद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने गरीबों और वंचितों के लिए सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
प्रधानमंत्री ने हैदराबाद के परेड ग्राउंड में मैडिगा आरक्षण पोराटा समिति द्वारा आयोजित रैली को संबोधित किया। यह तेलुगु राज्यों में अनुसूचित जातियों के सबसे बड़े घटकों में से एक, मैडिगा समुदाय का संगठन है। पीएम ने आगे कहा कि उनकी पार्टी गुर्रम जशुवा और उनके सामाजिक न्याय के कार्यों को हमारी प्रेरणा मानती है। उन्होंने कहा, हम सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम गुर्रम जशुवा और उनके सामाजिक न्याय के कार्यों को अपनी प्रेरणा मानते हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली के भजनपुरा में विवाद में शख्स को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
1 hr agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
1 hr agoब्याज दरें बढ़ेंगी या नहीं? जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
2 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
10 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
10 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
11 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
11 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines