Iltija Mufti Bijbehara Vidhansabha Seat Result Live Updates: जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद आज कोई सरकार बनने जा रही है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज सामने आएंगे। हालांकि इन 90 सीटों में कुछ हॉट सीटें भी मौजूद हैं, जिन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इस फेहरिस्त में एक नाम बजबेहड़ा विधानसभा सीट का भी शामिल है। जी हां, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती अपना पहला चुनाव इसी सीट से लड़ रही हैं। इल्जिता मुफ्ती के कंधो पर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है। फिलहाल इल्तिजा मुफ्ती से बशीर अहमद शाह वीरी 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
इल्तिजा की राजनीति में एंट्री
दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन करने वाली इल्तिजा मुफ्ती अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ब्रिटेन से पढ़ाई करके लौटी इल्तिजा ने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया। 37 साल की इल्तिजा ने बजबेहड़ा सीट से चुनावी समर में कदम रखा और रातों-रात मशहूर हो गई। सभी मुद्दों पर खुलकर बोलने वाली इल्तिजा राजनीति में डेब्यू के साथ ही स्टार पॉलिटिशियन बन गई हैं।
मुफ्ती फैमिली का लॉन्चिंग पैड
इल्तिजा मुफ्ती की विधानसभा सीट बजबेहड़ा की बात करें तो, इस सीट पर 1 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं, जिसमें 50214 पुरुष और 20803 महिला मतदाता शामिल हैं। इस सीट पर कई सालों से मुफ्ती परिवार का कब्जा रहा है। यही वजह है कि बजबेहड़ा सीट को मुफ्ती फैमिली का लॉन्चिंग पैड भी कहा जाता है।
महबूबा मुफ्ती ने यहीं से लड़ा पहला चुनाव
महबूबा मुफ्ती के पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद 1967 में इस सीट से विधायक रहे हैं। वहीं 1996 में महबूबा मुफ्ती ने भी अपनी सियासी पारी की शुरुआत इसी सीट से की थी। तब से यह सीट पीडीपी के पास ही है। शायद यही वजह है कि महबूबा मुफ्ती ने बेटी को भी इसी सीट से टिकट दिया।
पीडीपी के किले में सेंध लगाने की तैयारी
बजबेहड़ा सीट बेशक इल्तिजा मुफ्ती के लिए सेफ हो सकती है। मगर यहां उनकी टक्कर कई दिग्गज उम्मीदवारों से है। उमर अब्दुल्ला की पार्टी NCP ने बशीर अहमद वेरी को यहां से टिकट दिया है। वहीं बीजेपी नेता सोफी युसुफ भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
13 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines