Andhra Girl Beat Death: आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर, उसके एक साल के बेटे और 13 साल की लड़की को पुल से धक्का दे दिया। घटना में महिला और उसके एक साल का बेटा गोदावरी नदी में बह गए, जबकि लड़की ने खुद को आश्चर्यजनक रूप से बचा लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उलवा सुरेश मामले का मुख्य आरोपी है। उलवा सुरेश पुप्पाला सुहासिनी के साथ लिव इन में रहता था। सुहासिनी के पति की मौत हो चुकी है। उसे 13 साल की बेटी कीर्तना और एक साल का बेटा जर्सी है। कीर्तना ने बताया कि उलवा सुरेश ने रविवार को मेरी मां, भाई और मुझे को लेकर घूमने निकला थी। इसी दौरान आरोपी ने रावुलापलेम गौतमी पुल से हम तीनों को गोदावरी नदी में धक्का देकर गिरा दिया।
ये भी पढ़ें: लिव इन पार्टनर ने चलती गाड़ी में ‘विधवा’ प्रेमिका का दोस्तों से कराया गैंगरेप, महिला ने भी दिया साथ
गिरते समय प्लास्टिक की पाइप को पकड़कर जान बचाई
कीर्तना ने बताया कि मैं पुल के बगल में एक प्लास्टिक केबल पाइप के पास गिरी और उसे पकड़ लिया। घटना के दौरान मेरी जेब में मां को मोबाइल था। प्लास्टिक की पाइप से लटकने के दौरान मैंने जेब से फोन निकाला और पुलिस से मदद मांगने के लिए 100 नंबर डायल किया। उसने बताया कि घटना में मेरी मां और एक साल का भाई गोदावरी नदी में लापता हो गए।
उधर, रावुलापलेम पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह करीब 3.50 बजे हमें मदद के लिए एक कॉल आई। हम सुबह 4 बजे मौके पर पहुंचे और जैसा कि हमने देखा, एक लड़की खतरनाक स्थिति में पुल की पाइप लाइन से लटक रही है। पुलिस ने बताया कि हमने हाईवे मोबाइल कर्मियों के साथ मिलकर लड़की को बचाया।
पुलिस के मुताबिक, लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो टीमें बनाईं है। एक टीम लापता 36 साल की सुहासिनी और एक साल के जर्सी की तलाश कर रही है जबकि दूसरी टीम आरोपी सुरेश को गिरफ्तार करने में जुटी है।
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया, समर्थकों का हंगामा
14 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
42 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines