रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अलास्का से लौटकर मॉस्को के क्रेमलिन में अहम बैठक की, जिसमें उन्होंने अपनी टीम को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक की जानकारी दी। इस बैठक में यूक्रेन युद्ध, शांति प्रक्रिया और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। पुतिन ने रूस के पक्ष को मजबूती से पेश किया और कहा कि बातचीत में कोई स्पष्ट शांति समझौता अभी नहीं हुआ है, लेकिन प्रगति हुई है।
गाजा में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 61827 हो गई है। इजरायल ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमाल को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। इसलिए इजरायल ने गाजा पर हमला किया और आज तक हमले कर रहा है। इजरायली सेना के हमलों से गाजा में हालात बद से बदतर हो गए हैं। लोग नरक जैसा जीवन जीने को मजबूर हैं। भूखे-प्यासे मरने को मजबूर हैं।
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बात दें कि नागालैंड के राज्यपाल एल गणेशन का बीते दिन निधन हो गया था। उन्होंने 80 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। सिर में चोट लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बेंगलुरु के नागराथपेट में शनिवार को एक प्लास्टिक चटाई की दुकान में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। यह घटना आज दोपहर 3 बजे हुई। मृतकों की पहचान सुरेश, मदन, संगीता और 2 बच्चों मितेश और विहान के रूप में हुई है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटनास्थल का दौरा किया। एएनआई से बात करते हुए, गृह मंत्री परमेश्वर ने इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया और कहा कि वह मुआवजे के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बात करेंगे। एफएसएल ने नमूने एकत्र किए हैं और वे इसकी जांच करेंगे।
3 दिन के बाद केदारनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है, लेकिन मानसून अभी चल रहा है। लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हो रही हैं। बारिश का दौर भी जारी है, इसलिए अभी यात्रा करने में जोखिम उठाना पड़ सकता है। बता दें कि 15 अगस्त को 1439 लोगों ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं 15 अगस्त तक 1457167 लोग बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री Cho Hyun ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान उन्होंने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की। मुलाकात दोनों देशों के विशेष रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने के संदर्भ में हुई। रणनीतिक सहयोग, व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर बैठक में चर्चा की गई। साथ ही दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी सम्पर्क एवं रोगार संभावनाओं को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। 15 से 17 अगस्त 2025 तक दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया। इस दौरान 16 अगस्त को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में उनकी मुलाकात भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से हुई।
चीन के विदेश मंत्री Wang Yi 18 अगस्त से 20 अगस्त तक भारत की यात्रा पर होंगे। यह घोषणा चीन के विदेश मंत्रालय ने की है। वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से विशेष प्रतिनिधि (SR) स्तर की वार्ता करने के लिए भारत आ रहे हैं। वे भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु के करीबी प्रदेश सचिव संघमित्रा चौधरी समेत करीब 300 कार्यकर्ता TMC में शामिल हुए है। इनमें 17 DYFI नेताओं सहित 100 से अधिक CPM कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: रहीम यार खान एयरबेस पर पाकिस्तान ने फिर जारी किया NOTAM, मई में भारतीय हमले के बाद अब तक संचालन ठप।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन को दी अंतिम श्रद्धांजलि।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: NCERT ने एक नया मॉड्यूल जारी किया है। इससे स्टूडेंट्स जान और समझ सकेंगे कि विभाजन क्यों हुआ और इसके पीछे कौन जिम्मेदार था।
भारत का बंटवारा हमारी आजादी की सबसे कड़वी यादों में से एक है। लाखों लोग उजड़ गए, लाखों ने अपनी जान गंवाई और करोड़ों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. आजादी की खुशी के साथ ही इस दर्द ने हमारे इतिहास में गहरी छाप छोड़ी. इसी पीड़ा को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को समझाने के लिए।
इस मॉड्यूल में 3 बड़े नामों को जिम्मेदार ठहराया गया है- मोहम्मद अली जिन्ना- पाकिस्तान की मांग, कांग्रेस- हालात के आगे झुकते हुए बंटवारे को स्वीकारा और लॉर्ड माउंटबेटन- पूरी प्रक्रिया को जल्दबाजी में अंजाम दिया। अब तक जिस कहानी को सिर्फ ‘जिन्ना की जिद’ तक सीमित माना जाता था, उसे अब व्यापक रूप दिया गया है।
एनसीईआरटी मॉड्यूल की नई व्याख्या न सिर्फ इतिहास को अलग नजरिए से देखने का मौका देती है, बल्कि यह भी याद दिलाती है कि बंटवारा एक मजबूरी था, लेकिन उसकी चोटें आज भी झेलनी पड़ रही हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: 19 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी के साथ NDA के संसदीय दल के साथ करेंगे बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को दिल्ली में करीब 11,000 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) परियोजना का भी उद्घाटन करने वाले हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के अनुसार, 20 जून से अब तक राज्य में कुल 257 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 133 लोगों की जान भूस्खलन, अचानक आई बाढ़, डूबने और बिजली गिरने जैसी वर्षाजनित घटनाओं में गई है, जबकि अन्य 124 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: खतरे के निशान के करीब पहुंची यमुना, 205.22 मीटर तक पहुंचा जलस्तर
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: उत्तराखंड के देहरादून शहर के कुछ इलाकों में हुई बारिश। यहां देखें वीडियो
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: मोतीनगर इलाके में थार और बाइक की टक्कर मामले में, 40 वर्षीय बाइक सवार की मौत के बाद थार ड्राइवर हुआ फरार। बता दें बाइक सवार कार और ट्रक के बीच फंस गया था जिस वजह से उसकी मौत हुई।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: RSS के नेता राम माधव ने कहा टैरिफ विवाद के बाद भी भारत-अमेरिका के रिश्तों में हो सकता है सुधार। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को कोई डरा नहीं सकता है।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: दिल्ली के मोतीनगर इलाके में एक थार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी है। बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत।
Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: ED ने तमिलनाडु के ग्रामीण विकास मंत्री आई. पेरियासामी के गोविंदपुरम, दुरईराज नगर, डिंडीगुल में स्थित आवास पर छापेमारी की हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए CRPF के जवानों की भी तैनाती की गई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar: मुंबई में भारी बारिश के बाद से जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्रोली इलाके में भूस्खलन से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। यह हादसा विक्रोली पश्चिम के वर्षा नगर जन कल्याण सोसाइटी का है। बता दें कि यहां इलाका एक पहाड़ी क्षेत्र है, इस वजह से यहां पत्थर और मिट्टी खिसककर एक घर पर आ गिरी। मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है।
आज से दिल्ली में आम लोगों के लिए अमृत उद्यान खुल चुका है। 14 सितंबर तक लोग इस खूबसूरत बगीचे में घूम सकते हैं। बता दें कि यहां एंट्री के लिए लोगों को कोई टिकट नहीं लेना होगा। वहीं, दिल्ली में भी बारिश और भूस्खलन के बाद हुमायूं के मकबरे के पास भारी नुकसान हुआ है। अबतक यहां 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
---विज्ञापन---
पटना में कार से दो बच्चों का शव मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना शास्त्रीनगर इलाके की है।
---विज्ञापन---
देशभर में जनमाष्टी की धूम मची हुई है। मध्यप्रदेश के छतरपुर से लेकर नोएडा के इस्कॉन में भी तैयारियां पूरी हो चुकी है। रात 12 बजे नंदलाल का जन्मोत्सव होगा। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…