Aaj Ki Taaza Khabar Update: NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार 21 अगस्त को भरेंगे नामांकन

भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक देशभर में जश्न का माहौल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र को संबोधित किया। समारोह में 5 हज़ार मेहमान शामिल हुए। वहीं, दिल्ली में बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। उत्तरकाशी और शिमला में बादल फटने की घटनाओं के बाद अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा हुआ है।

Breaking-News-2-1 (1)

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: पूरा देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और मुंबई से लेकर गुवाहाटी-शिलॉंग तक लोग आज़ादी के जश्न में डूबे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर तिरंगा फहराकर देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान मेहमान के तौर पर करीब 5 हजार लोग लाल किला परिसर में मौजूद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनज़र दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

वहीं देश के कई राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी जमकर बारिश हुई है। दिल्ली के कालकाजी में बारिश के कारण पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जलजमाव वाले क्षेत्र में पेड़ बाइक पर गिर गया, जिसके कारण उस पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

इसी बीच उत्तराखंड के उत्तरकाशी और फिर हिमाचल के शिमला में बादल फटने की घटना हुई, जिससे तबाही मची। अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने से 46 लोगों की मौत हो गई। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हादसे में 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में CISF के 2 जवान भी शामिल हैं। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: NDA उम्मीदवार 21 को भरेंगे नामांकन

NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार 21 अगस्त को नामांकन भरेंगे। इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड की मीटिंग रविवार को होगी, जिसमें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की चर्चा होगी।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: अमेरिका के मैनहट्टन में धमाका

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में अपर ईस्ट साइड में शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 10 बजे एक तेज धमाका हुआ, जिससे चारों तरफ धुआं फैल गया। धमाका ईस्ट 95वीं स्ट्रीट और सेकंड एवेन्यू के पास हुआ। धमाके से एक बड़ा आग का गोला उठ गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन ने इलाके को सील कर बचाव कार्य तेज कर दिया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। विस्फोट होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारण कोई बड़ा हादसा या नुकसान की अब तक खबर नहीं है।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: यूक्रेन को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान

अलास्का में राष्ट्रपति पुतिन से बैठक से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान दिया कि रूस और यूक्रेन के बीच भूभाग की संभावित अदला-बदली पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार पूरी तरह यूक्रेन का है। मेरा काम पुतिन और जेलेंस्की को बातचीत की टेबल पर लाना है। ट्रंप ने साफ किया है कि यह फैसला यूक्रेन को ही करना होगा। अमेरिका इस तरह के निर्णयों में दखल नहीं देगा।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: जेपी नड्डा के आवास पर BJP की बड़ी बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बड़ी बैठक चल रही है। भाजपा नेताओं की इस बैठग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: दिल्ली सीएम का बड़ा ऐलान, 5 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: किश्तवाड़ हादसे की पीएम मोदी ने ली जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किश्तवाड़ में आई आपदा को लेकर जानकारी ली है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के सीएम से फोन पर बात की है और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली है। इस हादसे में 46 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 2 CISF के जवान भी शामिल हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: किश्तवाड़ में तेजी से चल रहा है राहत-बचाव कार्य, 100-200 लोगों के दबे होने की आशंका

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ बचाव अभियान पर एनडीआरएफ अधिकारी ने बताया किराहत बचाव अभियान चल रहा है। लोगों को बचाना मुश्किल होगा क्योंकि हमारे पास अभी सिर्फ एक जेसीबी है। जब जेसीबी खुदाई करेगी तो हम ऊपर दबे लोगों को निकाल लेंगे। अब हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि नीचे कितने लोग दबे हैं। हमें बताया गया है कि अभी वहां कम से कम 100-200 लोग दबे हो सकते हैं।

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इतंजाम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ