Live Updates
हरियाणा के इलेक्शन ऑफिसर ने राहुल गांधी को भेजा रिमांडर, 10 दिन का दिया समय
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: वोट चोरी के आरोप में राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हरियाणा के चीफ इलेक्शन ऑफिसर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस पर जवाब देने के लिए रिमांडर भेजा है। 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी ने हरियाणा की मतदाता सूची में अपात्र मतदाताओं को शामिल करने और पात्र मतदाताओं को बाहर करने की आरोप लगाया था। इलेक्शन ऑफिसर ने संबंधित मतदाताओं का विवरण, मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 20(3)(बी) के तहत विधिवत हस्ताक्षरित घोषणा/शपथ के साथ प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किय था।
एक्टर जैकी श्रॉफ ने सेना के साथ मनाया रक्षाबंधन
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अभिनेता जैकी श्रॉफ ने रक्षाबंधन का त्योहार सशस्त्र बलों के साथ मनाया। उस दौरान उन्होंने कहा कि वे (जवान) हमारे असली हीरो हैं। हमारे सशस्त्र बल सर्वश्रेष्ठ हैं। 'जय जवान जय किसान'।
दिल्ली में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 15 अगस्त से पहले रविवार को भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में दिल्ली में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक अनिल शर्मा जैसे समेत कई लोग शामिल रहे।
धराली आपदा में हर्षिल, मातली और चिनियालीसौड़ से रेस्क्यू किए गए लोग
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: धराली आपदा के बाद प्रशासन, पुलिस और सेना रेस्क्यू अभियान चला रही है। 10 अगस्त की देर शाम तक ITBP ने हर्षिल हेलीपैड से 177, मातली से 124, और चिनियालीसौड़ से 53 लोगों को रेस्क्यू किया। हिमवीरों ने जियो टावर लगाकर संचार व्यवस्था बहाल करने और ग्रामीणों को भोजन वितरण में भी मदद की। रेस्क्यू अभी भी जारी है।
धराली में तैयार हुआ बेली ब्रिज, शुरू हुआ ट्रैफिक
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से महत्वपूर्ण लिमचीगाड़ पुल बह गया था। इसकी वजह से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। इसके बाद वहां बेली ब्रिज बनाने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया था। पुलिस, एसडीआरएफ, इंजीनियरों और अन्य बचाव दलों ने मिलकर पुल को तैयार कर दिया है। पुल से यातायात शुरू हो गया है।
राजस्थान की पूर्व सीएम ने लखनऊ में योगी से की मुलाकात
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कीं।
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट जारी
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 10 अगस्त को उत्तराखंड के कई जिलों में नारंगी और पीले अलर्ट जारी किए। इसमें 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
जनसुराज अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सीएम को बताया अनफिट
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar:
जनसुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार को अनफिट बताया। कहा कि नीतीश कुमार की शारीरिक, मानसिक स्थिति ऐसी नहीं कि वह सीएम रह सकें।
11 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा सत्र
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: यूपी में 11 अगस्त से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले रविवार को मुख्य विपक्षी दलों की बैठक शुरू हो गई है। विपक्ष सत्ता पक्ष को वोटर लिस्ट, PDA पाठशाला समेत कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं।
फर्जी वोटिंग पर अखिलेश यादव ने कहा- इतने संसाधन हैं, चुनाव आयोग को ठोस व्यवस्था करनी चाहिए
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आपके पास इतने संसाधन उपलब्ध हैं, तो चुनाव आयोग और सरकार को ठोस व्यवस्था करनी चाहिए ताकि कोई फर्जी मतदान न हो। चूंकि भाजपा वोट बनवाने और कटवाने में माहिर थी, इसलिए उसने सबसे ज्यादा फर्ज़ी वोट बनवाए। जब जीतने के लिए वोट कम पड़ गए, तो उसने पुलिस को आगे कर दिया।
यूपी में मंत्री स्वतंत्र देव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को गोंडा जिले के ग्राम ऐलीपरसौली, ब्लॉक बेलसर और ग्राम ब्योंदा मांझा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की और राहत सामग्री वितरित की।
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी ने कहा- बेंगलुरु ने आईटी में भारत का परचम लहराया
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कर्नाटक में भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम बैंगलोर को एक ऐसे शहर के रूप में उभरते हुए देख रहे हैं जो नए भारत के उदय का प्रतीक बन गया है। एक ऐसा शहर जिसने वैश्विक आईटी मानचित्र पर भारत का परचम लहराया है। अगर बेंगलुरु की सफलता की कहानी के पीछे कुछ है, तो वह है इसके लोगों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल से शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए।
PM मोदी ने की मेट्रो की सवारी, छात्रों के साथ की बातचीत
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक येलो लाइन के माध्यम से मेट्रो की सवारी के दौरान छात्रों के साथ बातचीत की, जिसका उन्होंने आज उद्घाटन किया।
कंबोडिया सीमा पर बारूदी सुरंग से तीन थाई सैनिक घायल
रॉयल थाई सशस्त्र बलों ने कहा कि कंबोडिया के साथ सीमा पर गश्त करते समय एक बारूदी सुरंग से तीन थाई सैनिक घायल हो गए। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने के हिंसक पांच दिवसीय संघर्ष के बाद दोनों देशों ने एक विस्तृत युद्धविराम पर सहमति व्यक्त की थी।
बांग्लादेश की सरकार बना रही 40,000 बॉडी-वॉर्न कैमरे खरीदने की योजना
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार फरवरी में होने वाले आम चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस के लिए कम से कम 40,000 बॉडी-वॉर्न कैमरे खरीदने की योजना बना रही है। इस कदम पर शनिवार को ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में एक उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने की ।
PM मोदी ने दिखाई 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं।
महिला से 14 लाख की ठगी करने वाला शख्स गिरफ्तार
दिल्ली में थार चालक ने शख्स को कुचला, मौके पर ही मौत
राजधानी दिल्ली में थार चालक ने एक शख्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मामले में पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बिहार के भागलपुर में रिहायशी इलाकों में घुसा नदी का पानी
PM मोदी बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
हथियार डिपो में विस्फोट में छह लेबनानी सैनिकों की मौत
दक्षिणी लेबनान में एक हथियार डिपो का निरीक्षण करते समय हुए विस्फोट में कम से कम छह लेबनानी सैनिकों की मौत हो गई है। लेबनानी सेना ने एक बयान में कहा कि जब विस्फोट हुआ, तब यूनिट टायर क्षेत्र के वादी जिबकिन इलाके में डिपो का सामान नष्ट कर रही थी। इस विस्फोट में कई सैनिक भी घायल हुए हैं लेकिन यह नहीं बताया गया कि कितने घायल हुए हैं। अल जजीरा के अनुसार, बयान में कहा गया है कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नैन्सी पेलोसी लगाए गंभीर आरोप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की पूर्व अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी पर बड़ा आरोप लगाया है। ट्रंप ने शेयर बाजार में लाभ हासिल करने के लिए "अंदरूनी जानकारी" का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। नैन्सी पेलोसी और उनके पति पर ट्रंप ने लगाया कि ये दो बेहद औसत 'दिमाग' वॉल स्ट्रीट के हजारों सुपर जीनियस को मात देते हैं। उन्होंने यह भी इशारा किया कि ऐसी सफलता सिर्फ इनसाइडर ट्रेडिंग से ही मिल सकती है। ट्रंप ने पूछा कि क्या कोई इस पर गौर कर रहा है?
Aaj Ki Taaza Khabar: मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरी दौरे पर
मुख्यमंत्री भगवंत मान आज धूरि के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शहीद सरदार भगत सिंह जी ढढोगल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही वह ढढोगल वासियों को नई सड़कों का तोहफा भी देंगे। ढढोगल गांव में दो सड़कों के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। 17 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से इन सड़कों का निर्माण होगा।
दिल्ली में खतरे के निशान के नीचे यमुना नदी का पानी
नमस्कार, 10 अगस्त की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। अभी की बड़ी खबर की बात करें तो फर्जी दस्तावेज दिखाने के मामले में कर्नाटक के इलेक्शन कमीशन ने कांग्रेस सांसद को नोटिस जारी कर दिया है। राहुल गांधी ने एक पोलिंग बूथ ऑफिसर पर दो बार मतदान के सबूत दिए थे, लेकिन ऑफिसर ने दो बार मतदान से मना किया है। तब इलेक्शन ऑफिसर ने राहुल गांधी के दस्तावेज पर सवाल उठाते हुए नोटिस जारी किया है।
बिहार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के भी दो वोटर आई़डी मिले हैं। इस पर विपक्ष ने घेरा है। हालांकि सिन्हा ने एक वोटर आईडी हटाने के लिए आयोग के पास आवेदन चुकने की बात कही है।
वहीं, देश भर में हो रही बारिश की वजह से कई क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हैं। कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की वजह से आसपास के इलाके पानी में डूब गए हैं। उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक आई बाढ़ के 5 दिन बाद स्थानीय निवासियों को तत्काल राहत के लिए 5,000-5,000 रुपये के चेक दिए गए। कई लोगों ने इसे अपर्याप्त बताते हुए चेक लेने से इनकार कर दिया है। देश-दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए जुड़े रहिए न्यूज24 के साथ…