किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद NDRF का बचाव कार्य शुरू

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया है।

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar

Live Aaj Ki Taaza Khabar: नमस्कार, आज तारीख है 14 अगस्त। 15 अगस्त को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा चाकचौबंद हो गई है। भारी वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद है। कर्तव्य पथ पर सेना और स्वतंत्रता दिवस में भाग लेने वाली झाकियां रिहर्सल कर रही है। दिल्ली में कई रूट बंद हैं। पुलिस ने विस्तार से डायवर्जन प्लान जारी किया है।
वहीं SIR पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ लोगों के साथ चाय पी। राहुल ने दावा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उन लोगों को मृत दिखाया हुआ है।

देर रात से दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश हो रही है। इससे वजह से ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है।

उत्तराखंड कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मंजूरी दी। इसके अलावा कैबिनेट ने उत्तराखंड में अब धर्मांतरण पर उम्रकैद की सजा का प्रावधान कर दिया है। कैबिनेट ने संशोधित बिल को मंजूरी दे दी है।

LIVE UPDATES

किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद NDRF की टीम रवाना, बचाव कार्य शुरू

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला से बात की। गृह मंत्री ने पूरी घटना के बारे में उनसे जानकारी ली है। गृह मंत्री ने बताया कि NDRF की टीम फौरन घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। जल्द ही बचाव कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

सपा ने विधायक पूजा को पार्टी से निकाला

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने पूजा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। विधायक पूजा ने विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ की थी।

16 से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान

Live Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रपति भवन में बना अमृत उद्यान 16 अगस्त से पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक संस्करण 2025 के उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह 16 अगस्त से 14 सितंबर तक खुलेगा।

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ के चशोती इलाके में गुरुवार दोपहर को बादल फट गया। इससे अचानक बाढ़ आ गई। यहां से मचैल माता यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने कहा कि बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

आनंदपाल एनकाउंटर मामले में पत्नी ने फर्जी बताया एनकाउंटर

आनंदपाल एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है। आनंदपाल की पत्नी राजकंवर ने अपने वकील के जरिये चूरू के जिला एवं सत्र न्यायालय में बुधवार को नई याचिका दायर कर एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अक्षरशः पालन की मांग की है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बाढ़ जैसे हालात

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई दरिया का पानी अलर्ट लेवल को पार करने पर है। जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंचने लगा है। प्रशासन ने नदिया नालों के पास रहने लोगों को अलर्ट रहने के की अपील है।

बिहार में दो वोटर आईडी मिलने पर एमएलसी और सांसद को भेजा नोटिस

बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद कई नेताओं के भी 2-2 वोटर आईडी सामने आए हैं। गुरुवार को सांसद वीणा देवी और उनके पति एमएलसी दिनेश सिंह के पास भी दो वोटर आईडी कार्ड मिले थे। मामले में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर ने दोनों को नोटिस भेजकर 16 अगस्त तक जवाब मांगा है।

भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी में हिमकोटि ट्रैक बंद

जम्मू में बारिश का लगातार असर देखने को मिल रहा है। ज्यादा बारिश होने के कारण वैष्णो देवी का हिमकोटि ट्रैक अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। यह सेवा तीर्थयात्रियों और बैटरी वाले वाहन दोनों के लिए बंद रहेगी।

बिहार में जदयू एमएलसी और लोजपा सांसद के पास मिले दो वोटर आईडी

बिहार SIR पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मेयर निर्मला देवी के बाद अब जदयू एमएलसी दिनेश सिंह और उनकी पत्नी लोजपा सांसद वीणा देवी के पास भी दो वोटर आईडी कार्ड मिले हैं।

बीजेपी नेता मेघवाल ने कहा- राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे

Live Aaj Ki Taaza Khabar: राजस्थान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा कि राहुल गांधी हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर झूठे आरोप लगा रहे हैं और लगातार झूठ बोल रहे हैं। इस देश में झूठ पर आधारित राजनीति नहीं चलेगी।

यूपी: मौसम विभाग ने 58 जिलों में के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के 58 जिलों में लिए बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। जबकि राजधानी लखनऊ में डीएम ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है।

पंजाब AGTF ने लॉरेंस गैंग के दो मोस्ट वांटेड शूटर्स को किया गिरफ्तार

पंजाब AGTF को बढ़ी सफलता मिली है। टीम ने लॉरेंस गैंग के 2 मोस्ट वांटेड शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस काफी समय से दोनों की तलाश में जुटी थी।

कश्मीर में 4 जिलों में 142 जगहों पर फहरेगा तिरंगा

जम्मू और कश्मीर में डोडा के एसएसपी संदीप मेहता ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से हमारे पास चार मुख्य स्थल हैं, डोडा, भद्रवाह, ठाठरी और गंडोह। लगभग 142 स्थानों पर तिरंगा फहराया जाता है। हमने एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किए गए एसओपी के तहत तैनाती की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी को भी गलत इरादे से शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों को मिलेगा सम्मान

Live Aaj Ki Taaza Khabar: स्वतंत्रता दिवस पर इस बार गैलेंट्री अवॉर्ड्स के साथ ही विशिष्ट अवॉर्ड भी ऑपरेशन सिंदूर में शामिल योद्धाओं के नामों का होगा। 14 अगस्त की शाम को इसका ऐलान किया जाएगा। अब तक 15 अगस्त को सिर्फ गैलेंट्री अवॉर्ड का ही होता रहा है। इस बार युद्ध सीरीज अवॉर्ड भी दिया जाएगा।

मुंबई में बारिश का येलो अलर्ट

Live Aaj Ki Taaza Khabar: बारिश के चलते मौसम विभाग ने मुंबई में येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में देर रात से लगाता बारिश हो रही है। अलर्ट के अनुसार, गुरुवार को मुंबई में मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

असम के धुबरी में आया 2.8 तीव्रता का भूकंप

Live Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि गुरुवार तड़के असम के धुबरी जिले में रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 1:01 बजे, 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ