LIVE Today Breaking News: जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग
LIVE Today Breaking News: जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश से पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2023 में अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण को बरकरार रखते हुए केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर की राज्य स्थिति को जल्द से जल्द बहाल करने का निर्देश दिया था।
वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने 5 अगस्त 2025 को मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और जस्टिस के.विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष मामले को रखा और अनुरोध किया कि 8 अगस्त की सुनवाई की तारीख को हटाया न जाए, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। यह मामला 8 अगस्त को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।
याचिका में तर्क दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर को लगभग पांच वर्षों से केंद्र शासित प्रदेश के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिससे वहां के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हुए हैं।