NIA ने ज्योति मल्होत्रा से की पूछताछ, पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में हुई गिरफ्तार

मंत्री विजय शाह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। संभल की जामा मस्जिद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला भी आज आ सकता है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज विदेश मंत्री 3 देशों की यात्रा के लिए रवाना होंगे।

Breaking News | World News | India News

आज की ब्रेकिंग न्यूज, 24 July 2025 Today Latest News in Hindi

आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में भाजपा मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। संभल की जामा मस्जिद के सर्वे मामले में आज इलाहाबाद हाई कोर्ट फैसला सुनाएगा। विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज पहलगाम आतंकी हमले से लेकर भारत-पाक सीजफायर तक पूरे मामले पर संसदीय समिति को ब्रीफ करेंगे।

विज्ञापन

आज विदेश यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री

विदेश मंत्री जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी के ऑफिशियल टूर पर जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंत्री जयशंकर की यह पहली विदेश यात्रा होगी। पाकिस्तान पर भारत की डिप्लोमेटिक स्ट्राइक से पहले सांसदों की ब्रीफिंग होगी। इसमें विदेश जाने वाले डेलिगेशन के साथ विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री चर्चा करेंगे। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी आज से उत्तर बंगाल के 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रदेश के किसानों के लिए कई योजनाओं की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा आज 19 मई 2025 दिन सोमवार के ताजा और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

LIVE UPDATES

NIA ने ज्योति मल्होत्रा से की पूछताछ, पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में हुई गिरफ्तार

हरियाणा के हिसार से पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से एनआईए पूछताछ कर रही है। ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई।

महाराष्ट्र विधानसभा की सुरक्षा स्कैनिंग मशीन में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र विधानसभा में सुरक्षा स्कैनिंग मशीन में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Breaking News LIVE Updates: अवैध करेंसी के साथ मुरादाबाद से 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक करोड़ 49 लाख 99 हजार की पुरानी बंद हो चुकी करेंसी के साथ 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट तीनों से बरामद हुए हैं। रियाज, मोहम्मद यासीन, विक्की गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूसुफ, सत्तार और फैसल नाम के आरोपी फरार हैं। 6 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी करेंसी बदलने वाले गिरोह से छहों आरोपियों के जुड़े होने का शक है। मुरादाबाद के थाना डिलारी का मामला है।

Breaking News LIVE Updates: जो बाइडेन की हेल्थ पर PM मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेटन की बीमारी पर ट्वीट करके चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं डॉ. जिल बाइडेन और उनके परिवार के साथ हैं।

Breaking News LIVE Updates: इशाक डार को चीन ने किया तलब

चीन ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री इशाक डार को तलब किया है। सोमवार को बीजिंग की यात्रा पर निकले इशाक डार चीन के PM Li Qiqang से मिलेंगे और ऑपरेशन सिंदूर के प्रभाव, चीनी सैन्य हार्डवेयर की विफलता और पाक के अगले कदमों पर चीन को व्यक्तिगत जानकारी देंगे। गौरतलब है कि चीन के J-10C जेट और PL-15 मिसाइलें भारत के राफेल और आकाश सिस्टम के मुकाबले कमजोर साबित हुई हैं। डार चीन में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी और चीन के विदेशमंत्री वाग यी के साथ त्रिपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

Breaking News LIVE Updates: राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाये सवाल

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर पर फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान को जानकारी दिए जाने की वजह से कितने भारतीय विमान हमने खोए? राहुल गांधी ने फिर दोहराया कि यह एक क्राइम है और देश को सच्चाई पता चलनी चाहिए। हाल ही में राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर के एक बयान को लेकर सवाल उठाए थे कि ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को पहले क्यों दी गई? हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस पर बयान जारी करके कहा था कि राहुल गांधी गलत तथ्य पेश कर रहे हैं?

Breaking News LIVE Updates: आज 3 बजे संसदीय समिति की बैठक

देश में जल संसाधन पर बनी संसदीय समिति की बैठक आज 3 बजे संसद भवन में होगी। बैठक में बाढ़ को लेकर सरकार की तैयारी और दूसरे देशों में जाने वाली नदियों, इसके पानी की लेकर चर्चा हो सकती है। बैठक में जल संसाधन मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि सिंधु नदी जल समझौता, जिसे स्थगित कर दिया गया है, उस पर भी चर्चा होगी और मंत्रालय के अधिकारी इस पर जवाब दे सकते हैं।

Breaking News LIVE Updates: प्रोफेसर की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देने वाले प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई करने की सहमति जताई है। अब मंगलवार या बुधवार को सुनवाई हो सकती है। अली खान ने ऑपरेशन सिंदूर पर सोशल मीडिया पोस्ट के कारण अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मामले की जल्द सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई 20 या 21 मई को होगी।

Breaking News LIVE Updates: ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। ज्योति मल्होत्रा को लेकर देर रात पुलिस उसके घर पहुंची थी। ज्योति रात को 2 बजे के आसपास अपने घर भी आई थी, जिसे पुलिसकर्मी लेकर आए थे। उस दौरान ज्योति की परिवार से कोई बात नहीं कराई गई। तकरीबन 15 मिनट तक घर में रहने के बाद ज्योति को लेकर पुलिस वापस चली गई।

Breaking News LIVE Updates: नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से चिराग पासवान की मुलाकात हुई है। दोनों के बीच शीट शेयरिंग पर बात हुई। इस मुलाकात के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान चढ़ने लगा है।

Breaking News LIVE Updates: सैनिकों और वीरांगनाओं को RTDC होटलों में छूट

सैनिकों और वीरांगनाओं को RTDC होटलों में छूट मिलेगी। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) ने सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं के लिए अपने होटलों और गेस्ट हाउस में विशेष छूट की घोषणा की है। नई योजना के तहत सैनिकों और गौरव सेनानियों को 25% और वीरांगनाओं को 50% की छूट दी जाएगी। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने इसे देशभक्तों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और इसके लिए पहचान पत्र आवश्यक होगा।

Breaking News LIVE Updates: मुंबई-गोवा हाईवे पर नहर में गिरी कार

मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबुडी नहर में एक कार गिर गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार लोग मुंबई मिरा रोड से देवरुख ससूर के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, कार की गति बहुत ज्यादा थी और चालक का कंट्रोल गाड़ी से छूट गया था, जिस वजह से हादसा हुआ।

Breaking News LIVE Updates: ट्रंप आज पुतिन और जेलेंस्की से करेंगे बात

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर अलग अलग बात करेंगे। दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत होगी। इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत बेनतीजा रही। इस बातचीत में कहकर भी पुतिन नहीं पहुंचे थे। जेलेंस्की ने एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें वे अमेरिकी उप-राष्ट्रपति JD Vance के साथ दोस्ताना माहौल में बैठे हैं। पोप के लिए आयोजित समारोह में पहुंचे दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात ओवल ऑफिस में हुई थी।

Breaking News LIVE Updates: हिंदूवादी नेता पर देशद्रोह का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के आगरा में हिंदूवादी नेता गोपाल चाहर और अर्जुन गिर्ज सहित कई अज्ञात लोगों पर देशद्रोह की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। कांग्रेस नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि बाद में वीडियो वायरल करके अर्जुन गिर्ज माफी मांगते नजर आए, लेकिन थाना शाहगंज में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Breaking News LIVE Updates: मंत्री विजय शाह की सुनवाई आज

मध्य प्रदेश में भाजपा के मंत्री विजय शाह की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने हंगामा किया तो हाई कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज करने का आदेश दिया। हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसी याचिका पर आज सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़ें: School Assembly News Headlines Today: 19 मई के लिए टॉप राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ