LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: आज से रोज चलेंगी 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी आज 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। वे बिहार के मोतीहारी में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
दरभंगा में न्यू सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) सुविधा और पटना में STPI की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन का भी उद्घाटन करेंगे। 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बिहार के बाद प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 5000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में तेल एवं गैस, बिजली, सड़क और रेल जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: ‘चीनी मिल के वादे पर प्रायश्चित करेंगे…’, पीएम मोदी के आज बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी ने कसे 11 तंज