---विज्ञापन---

देश angle-right

CMs Assets List: भारत के मुख्यमंत्रियों के संपत्ति की पूरी लिस्ट, जानें कौन सबसे अमीर, कौन गरीब?

CMs Assets List: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के अनुसार भारत के मुख्यमंत्रियों के संपत्ति की सूची सामने आई है। ADR के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं। ADR की रिपोर्ट […]

---विज्ञापन---

CMs Assets List: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामों के अनुसार भारत के मुख्यमंत्रियों के संपत्ति की सूची सामने आई है। ADR के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी कुल 510 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे धनी मुख्यमंत्री हैं।

ADR की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 करोड़पति हैं। केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास 15 लाख रुपये की कुल संपत्ति है। ADR के मुताबिक, विश्लेषण किए गए 30 मुख्यमंत्रियों में से 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 33.96 करोड़ रुपये है।

---विज्ञापन---

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 30 मुख्यमंत्रियों में से 13 (43 प्रतिशत) ने अपने हलफनामों में गंभीर आपराधिक मामलों की घोषणा की है।

मुख्यमंत्रियों का नाम  राज्य कुल संपत्ति (रुपये में)
जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश 510 crore+
प्रेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश 163 crore+
नवीन पटनायक ओडिशा 63 crore+
नेफ्यू रियो नागालैंड 46 crore+
एन रंगास्वामी पुदुचेरी 38 crore+
के चंद्रशेखर राव तेलंगाना 23 crore+
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ 23 crore+
हिमंता बिस्वा सरमा असम 17 crore+
कोनराड संगमा मेघालय 15 crore+
मानिक साहा त्रिपुरा 13 crore+
एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र 11 crore+
प्रमोद सावंत गोवा 9 crore+
बसवराज बोम्मई कर्नाटक 8 crore+
एमके स्टालिन तमिलनाडु 8 crore+
हेमंत सोरेन झारखंड 8 crore+
भूपेंद्र पटेल गुजरात 8 crore+
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश 7 crore+
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश 7 crore+
अशोक गहलोत राजस्थान 6 crore+
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड 4 crore+
प्रेम सिंह तमांग सिक्किम 3 crore+
जोरमथंगा मिजोरम 3 crore+
अरविंद केजरीवाल दिल्ली 3 crore+
नीतीश कुमार बिहार 3 crore+
भगवंत मान पंजाब 1 crore+
योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश 1 crore+
एन बीरेन सिंह मणिपुर 1 crore+
मनोहर लाल खट्टर हरियाणा 1 crore+
पिनरई विजयन केरल 1 crore+
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल 15 lakh+

 

---विज्ञापन---

संपत्ति के मामले में ये हैं टॉप तीन मुख्यमंत्री

संपत्ति के मामले में शीर्ष तीन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी (510 करोड़ रुपये से अधिक), अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू (163 करोड़ रुपये से अधिक) और ओडिशा के नवीन पटनायक (63 करोड़ रुपये से अधिक) हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 46 वर्षीय मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के पास ₹1 करोड़ से अधिक की देनदारी के साथ ₹510 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उनकी स्वयं की आय ₹ 50 करोड़ से अधिक है। दूसरे सबसे अमीर सीएम पेमा खांडू की खुद की आय और देनदारी 0 है जबकि उनकी कुल संपत्ति 163 करोड़ से अधिक है।

---विज्ञापन---

एडीआर ने कहा कि सबसे कम घोषित संपत्ति वाले तीन मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (15 लाख रुपये से अधिक), केरल के पिनाराई विजयन (1 करोड़ रुपये से अधिक) और हरियाणा के मनोहर लाल (1 करोड़ रुपये से अधिक) शामिल हैं।

बिहार और दिल्ली के सीएम के पास इतनी संपत्ति

रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के अरविंद केजरीवाल दोनों के पास ₹3 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वयं की आय 2 लाख से अधिक है और कुल संपत्ति 3 करोड़ से अधिक है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 13, 2023 01:41 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola