हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बेंगलुरु में अगले 10 दिनों तक शराब की बिक्री पर पाबंदी, यहां जानें नियम और शर्तें

विज्ञापन

Liquor Sales Ban in Bengaluru : बेंगलुरु में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। ये पाबंदी आज यानी 21 सितंबर से अगले 10 दिन 1 अक्टूबर तक जारी रहेगी। शराब की बिक्री पर ये प्रतिबंध गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने लगाया है। हालांकि ये प्रतिबंध कुछ हिस्सों में दिन और एरिया के हिसाब से अलग-अलग लागू होगा।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शराब की बिक्री पर ये पाबंदी गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन लिया गया है। आपको बता दें कि बेंगलुरु के अलग-अलग इलाकों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन इस दौरान किया जाना है।

बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए, पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व और मध्य डिवीजन के इलाकों में शराब की बिक्री पर ये पाबंदी लगाई गई है।

विज्ञापन

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को शहर के जेपी नगर, संजय नगर, उत्तरी इलाके हेब्बाला में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। 23 सितंबर को डीजे हल्ली, भारतीनगर, पुलकेशी नगर पुलिस स्टेशन के इलाके में दारू की बिक्री बंद रहेगी। 24 सितंबर को ईस्ट डिवीजन के कमर्शियल स्ट्रीट, शिवाजीनगर, हलासुरू गेट पुलिस स्टेशन में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगा है।

उत्तरी बेंगलुरु (North Division)

विज्ञापन

जेसी नगर, आरटी नगर, हेब्बल, और संजय नगर पुलिस स्टेशन के सीमाओं में, 21 सितंबर को सुबह 6 बजे से 22 सितंबर को सुबह 6 बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

पूर्वी बेंगलुरु (East Division)

विज्ञापन

डीजे हल्ली, भारती नगर और पुलिकेशि नगर पुलिस स्टेशन सीमाओं में 23 सितंबर सुबह 6 बजे से 24 सितंबर सुबह 6 बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। जबकि सुबह 6 बजे से 25 सितंबर सुबह 6 बजे तक कॉमर्शियल स्ट्रीट, हलसुरु और शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन की सीमाओं में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगा है।

उत्तर-पूर्वी बेंगलुरु (North-East Division)

विज्ञापन

विद्यारण्यपुरा, येलहंका, येलहंका उपनगर और कोडिगेहल्लि पुलिस स्टेशन सीमाओं में, 23 सितंबर को शाम 6 बजे से 25 सितंबर को सुबह 6 बजे तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।

केंद्रीय बेंगलुरु (Central Division)

विज्ञापन

हाईग्राउंड पुलिस स्टेशन सीमाओं में 30 सितंबर सुबह 6 बजे से 1 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक शराब की बिक्री प्रतिबंधित किया है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola