Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Liquor Became Costly In Haryana : हरियाणा में शराब की कीमत बढ़ गई है। सिर्फ शराब ही नहीं, यहां बीयर भी महंगी हो गई है। ऐसा हुआ यहां की आबकारी नीति में बदलाव के कारण। हरियाणा की नई आबकारी नीति 12 जून से लागू हो गई है जिसके कारण शराब महंगी हो गई है। इस नीति में और भी कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही होटल संचालकों को भी शराब खरीदने की ‘आजादी’ दी गई है। इसके अलावा शराब की दुकान कहां खुलेगी और देर रात तक खोलने की कितनी फीस देनी होगी, इसके बारे में भी नियम तय किए गए हैं। बता दें कि हरियाणा में कोरोना के बाद से आबकारी एवं कराधान विभाव के वित्त वर्ष में बदलाव हुआ है। पहले यह 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच होता था। अब यह 12 जून से 11 जून तक चलता है। इसकी कारण नई आबकारी नीति 12 जून से लागू हुई है।
नई नीति के कारण हरियाणा में देसी शराब की बोतल पर 5 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा अंग्रेजी शराब की बोतल पिछली बार की कीमत के मुकाबले 5 फीसदी तक महंगी हो गई है। इस महंगाई से बीयर की बोतल भी अछूती नहीं रही। बीयर की बोतल पर 20 रुपये बढ़ाए गए हैं। विदेशी शराब की भी कीमत बढ़ाई गई है। विदेशी शराब पिछली कीमत के मुकाबले 5 फीसदी अधिक महंगी हो गई है।

हरियाणा में महंगी हुई शराब।
नई आबकारी नीति में पिछले साल के मुकाबले इस साल रिजर्व प्राइज में 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं प्रति पेटी के दाम कम हुए हैं। पहले प्रति पेटी 50 से 60 रुपये बढ़ाए जाते थे। इस बार प्रति पेटी 20 से 25 रुपये बढ़ाए गए हैं। शराब की दुकान से जुड़ी लाइसेंस फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एल-1 (अंग्रेजी होल सेल) और एल-13 (देशी शराब होल सेल) लाइसेंस की फीस वही है जो पिछले साल थी।
Liquor In Gurgram Gets Dearer; Prices Spike 20% As Haryana Launches Bold 2024 Excise Policy! – https://t.co/md8al5BYjE
— Curly Tales (@CurlyTalesIndia) June 13, 2024
नई नीति में शराब के ठेके गांव से 50 मीटर दूर खोले जाएंगे। वहीं देर रात खोलने की भी कीमत तय की गई है। नई आबकारी नीति के मुताबिक रात 12 बजे के बाद ठेका खोलने के लिए 20 लाख रुपये सालाना फीस देनी होगी।
यह भी पढ़ें : क्या आप भी तेज खर्राटे लेते हैं? ये कैसे बन सकते हैं जानलेवा बीमारियों के संकेत
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।