तूफान के बीच टूटी Indigo फ्लाइट की Nose cone , हवा में अटकी रहीं सांसें, पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम तेज तूफान के दौरान दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्रियों में मची अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान फ्लाइट कुछ देर के लिए हवा में ही तूफान के बीच अटकी रही।

Delhi News, delhi indigo flight, दिल्ली न्यूज, इंडिगो फ्लाइट

तेज तूफान के बीच फंसी इंडिगो फ्लाइट हुई क्षतिग्रस्त

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम तेज तूफान के दौरान दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट में यात्रियों में मची अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान फ्लाइट कुछ देर के लिए हवा में ही तूफान के बीच अटकी रही। बताया जा रहा है कि पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए श्रीनगर में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिग करा दी है। जिसके बाद 227 यात्रियों ने चैन की सांस ली है। जांच करने पर पता चला है कि तूफान में फ्लाइट के आगे का हिस्सा (Nose Cone) टूटा। जिसकी आवाज होने पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी।

विज्ञापन

एयरलाइन ने विमान को किया एओजी घोषित

बताया जा रहा है कि इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई2142 को ओलावृष्टि के कारण टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। टर्बुलेंस का मतलब हलचल से है। इस स्थिति में उड़ान हिचकोले खाने लगती है और ऐसे में कई बार उड़ान अपनी ऊंचाई से कुछ फीट नीचे भी आ जाती है। पायलट ने श्रीनगर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपात स्थिति की सूचना दी और विमान शाम 6.30 बजे श्रीनगर में सुरक्षित उतर गया। चालक दल के साथ-साथ उड़ान में सवार सभी 227 यात्री सुरक्षित हैं। उधर, एयरलाइन ने विमान को एओजी घोषित कर दिया है। एजीओ यानी एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड का मतलब ऐसे विमान से है जो तकनीकी समस्याओं के कारण उड़ान भरने में असमर्थ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ