लिफ्ट हुई खराब तो महिला और बच्चे के लिए भगवान बनकर आया यह डिलीवरी ब्वाॅय, Video
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जो दिल को छू लेने वाला हैं। इस वीडियो में एक डिलीवरी ब्वाॅय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की लिफ्ट के अंदर होता है। उस दौरान एक महिला भी अपने छोटे बच्चे के साथ लिफ्ट में आ जाती है। जैसे ही महिला लिफ्ट में एंटर होती है उसके कुछ देर बाद लिफ्ट जल्दी से नीचे जाने लगती है। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में साफ नजर आता है कि किस प्रकार डिलीवरी ब्वाॅय महिला और बच्चे को चोट लगने से बचाता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लिफ्ट तेजी से नीचे की ओर जा रही है तो उस समय डिलीवरी ब्वाॅय एक हाथ से अलार्म का बटन दबाता है तो दूसरे हाथ महिला और उसके बच्चे को सहारा देता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अब उस डिलीवरी ब्वाॅय की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसे कहते हैं साहसी पहले महिला और बच्चे को बचाया और फिर खुद को बाहर निकाला। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह पुरुषों या महिलाओं के बारे में नहीं है। यह उस अच्छाई के बारे में है जो मानवता में मौजूद हैए और यह बहुत सुंदर है।
https://www.instagram.com/reel/CvvC4v6v_h3/?utm_source=ig_embed&ig_rid=be695338-d950-499b-8077-f3d09656e7ce
हालांकि सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि इसके बाद जब लिफ्ट कहीं पर रूकती हैं तो वह डिलीवरी ब्वाॅय सबसे पहले महिला और उसके बच्चे को बाहर निकालता है उसके बाद स्वयं बाहर आता है। वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: