जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले मैं बीते 16 दिनों से आतंकियों की तलाश में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन चल रहा है जिसका नाम है ‘ऑपरेशन शेरुवाली’. भारतीय सेना के इस ऑपरेशन के दौरान सेना के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए हैं. सेना के यह ऑफिसर आतंकियों की तलाश के दौरान पहाड़ी से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से शहीद हुए.
भारतीय सेना की White Knight Corps द्वारा आधिकारिक रूप से इस शहादत की पुष्टि कर दी गई है. क्षेत्र में अभी भी व्यापक निगरानी और सुरक्षा अभियान जारी हैं. राजौरी में हुए इस ताजा हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.
आपको बता दें कि ऑपरेशन शेरूवाली’ 16वें दिन में प्रवेश, कर चुका है, आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के बीच सेना, सेना के पैरा कमांडो और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान जारी रखा गया है.
सुरक्षा बल राजौरी के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर आधुनिक निगरानी उपकरणों और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों का आतंकियों से करीब तीन बार कांटेक्ट एस्टेब्लिश हुआ है लेकिन आतंकी जंगल में बने हाईडाउट में छिपे हुए हैं. हाईटेक इक्विपमेंट हाईटेक गैजेट्स ह्यूमन इंट को भी एक्टिव किया गया है ताकि आतंकियों की संख्या चाहे कितनी भी क्यों ना हो उन्हें चुन-चुन कर तमाम पाकिस्तान द्वारा पाली गए आतंकियों को ढेर किया जाए.
संबंधित खबरें
हूती हमलों का रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइट रद्द
6 mins agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
46 mins agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 hr ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
3 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
3 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
4 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
4 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
6 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines