नई दिल्ली: पाकिस्तान को नया सेना प्रमुख मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल असीम पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख होंगे। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को जनरल लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को देश की शक्तिशाली सेना के नए प्रमुख के रूप में नामित किया।
जनरल मुनीर के अलावा ले. जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्वॉइन्ट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) के तौर पर नियुक्त किया गया है। मरियम औरंगजेब के मुताबिक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और इससे जुड़ा विवरण भी उन्हें भेज दिया गया है। जनरल मुनीर बाजवा के करीबी माने जाते हैं। 2018 में मुनीर को बाजवा की सिफारिश पर ही इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई का चीफ बनाया गया था।
2019 तक आईएसआई के महानिदेशक रहे जनरल असीम मुनीर
वह 25 अक्टूबर 2018 से 16 जून 2019 तक आईएसआई के महानिदेशक रहे। लेकिन इमरान खान से दुश्मनी के काराण उन्हें पद से हटा दिया गया। वह थ्री स्टार रैंक के जनरल हैं। बता दें कि सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा अगले हफ्ते 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जनरल बाजवा को 2016 में तीन साल के लिए सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। साल 2019 में उन्हें तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया था।
भारत के साथ रिश्तों पर नहीं पड़ेगा असर
पाकिस्तान मामलों के जानकार के मुताबिक, मुनीर के पाकिस्तान आर्मी चीफ बनने के बाद भारत से रिश्तों में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। मुनीर भारत विरोधी बातें और गतविधियों में शामिल रहे हैं। 14 फरवरी, 2019 को हुए पुलवामा अटैक में मुनीर का ही हाथ था। जिस तरह की ट्रेनिंग और इस हमले को अंजाम दिया गया उसमें मुनीर का हाथ होने की आशंका जताई गई।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
29 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
57 mins agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines