Leopard Seen Near MS Dhoni International School Video: देश की आईटी सिटी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के एमएस धोनी इंटरनेशनल स्कूल के पास एक वयस्क तेंदुआ दिखाई दिया है। एक इमारत में लगे सीसीटीवी का फुटेज वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग समेत स्थानीय पुलिस तेंदुए की खोज में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक ये घटना बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड की है। यहां रविवार को एमएस धोनी इंटरनेशनल स्कूल के पास एक तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई। स्कूल की ओर से भी बच्चों के माता-पिता को एक ईमेल भेजा गया है, जिसमें अपने बच्चों के लिए सभी सुरक्षा सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है।
स्कूल में बढ़ाई गई सुरक्षा
इस ई-मेल में कहा गया है कि यह हमारे ध्यान में आया है कि सिंगसंद्रा क्षेत्र के आसपास एक तेंदुए को देखा गया था, लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार वह बहुत दूर चला गया है और जीबी पल्या इलाके के पास देखा गया है। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने की लगातार कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही स्कूल परिसर में सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ई-मेल में आगे कहा गया कि हमारी सुरक्षा टीम हाई अलर्ट पर है। पूरे इलाके की बारीकी से निगरानी की जा रही है। हम बच्चों के साथ सुरक्षा उपायों को मजबूत करने में आपके सहयोग की अपील करते हैं। उधर, वन अधिकारियों और पुलिस की एक संयुक्त इकाई ने तेंदुए का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चला रखा है। तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
CJP 10 अक्टूबर प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
6 mins agoLIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
2 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
3 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
10 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
12 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
13 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
13 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines