बेंगलुरु में 4 तेंदुओं की मौत, मृतकों में गर्भवती मादा भी शामिल, अवैध रॉक ब्लास्टिंग की चपेट में आने से गई जान

बेंगलुरु में 4 तेंदुओं की मौत, मृतकों में गर्भवती मादा भी शामिल, अवैध रॉक ब्लास्टिंग की चपेट में आने से गई जान

Female Leopard

जंगल में वन अधिकारियों को चारों जानवरों के शव बुरी हालत में मिले.

बेंगलुरु के कग्गलीपुरा रेंज के बसवनपुरा वन में 4 तेंदुओं के शव मिले हैं. चारों शव बुरी तरह चोटिल और क्षत-विक्षत हालत में हैं. वन अधिकारियों के अनुसार, चारों शवों में एक शव मादा तेंदुआ का भी है, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसके गर्भ में 3 शावक थे, जिनकी मौत भी हो गई है. चारों तेंदुओं के शरीर पर पत्थर से चोट के निशान मिले हैं, जिन्हें देखकर वन अधिकारियों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया तो मौके से बड़े-बड़े पत्थर मिले, जिन पर खून लगा था.

विज्ञापन
विज्ञापन

खदान में विस्फोट से मौत होने की आशंका

जांच करने पर पता चला कि जिस समय मादा तेंदुआ की मौत हुई, उसी समय जंगल के पास एक खदान में विस्फोट हुआ था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि विस्फोट होने पर चट्टान का टुकड़ा गर्भवती मादा तेंदुआ को लगा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई. मामले में अब सियासी रूप ले लिया है और चारों जानवरों की मौत को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. यशवंतपुर के BJP विधायक ST सोमशेखर ने वन विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जवाब मांगा है.

विज्ञापन

BJP विधायक के अवैध ब्लास्टिंग के आरोप

विधायक सोमशेखर ने आरोप लगाया कि जिस इलाके में चारों जानवरों के शव मिले हैं, वहां काफी समय से अवैध ब्लास्टिंग के मामले काफी समय से चल रहे हैं. उन्होंने वन मंत्री से संपर्क करके इस मामले पर बात करने की कोशिश की थी, लेकिन वहां से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली. अब इस घटना को लेकर एक ऑफिशियल लेटर भेजकर जवाब मांगा गया है. अवैध ब्लास्टिंग पर रोक लगाने, दोषियों की पहचान करके तेंदुओं की मौत के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ