The Kerala Story: फिल्म प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है। ममता बनर्जी ने अपने हालिया बयान में आरोप लगाया है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ और हाल ही में रिलीज़ हुई ‘द केरला स्टोरी’ जैसी फिल्में समाज के एक निश्चित वर्ग को अपमानित करने के लिए बनाई गई हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने कानूनी नोटिस का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ने ममता पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ और उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक की तरफ से बंगाल की सीएम को नोटिस भेजा गया है।
The Kashmir Files को लेकर ममता ने क्या कहा था?
ममता बनर्जी ने कोलकाता में राज्य सचिवालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था, ‘द कश्मीर फाइल्स’ क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करने के उदेश्य से बनाई गई है। ‘द केरला स्टोरी’ क्या है? यह एक विकृत कहानी है। भाजपा केरल की कहानी को तोड़-मरोड़ कर दिखा रही है। कुछ दिन पहले, भाजपा की ओर से वित्तपोषित कुछ स्टार्स कुछ विकृत और मनगढ़ंत कहानी के साथ बंगाल आए और वे बंगाल फाइल्स तैयार कर रहे हैं।
बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ 2022 में रिलीज़ हुई थी और इसका निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। यह फिल्म 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी बयां करती है। दूसरी ओर, केरल स्टोरी वर्तमान में कई राज्यों में प्रतिबंध का सामना कर रही है।
संबंधित खबरें
'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
10 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
11 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
15 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
15 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines