Lebanon-Israel War: हिजबुल्लाह नेता हसन नसराल्लाह की मौत के बाद ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मीटिंग बुलाई है। बैठक में लेबनान और गाजा पट्टी में इजरायल की गतिविधियों पर चर्चा होनी है। लेबनान ने कहा है कि शनिवार को बेरूत में इजरायल के हमले में 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 195 लोग घायल हुए हैं। 15 सदस्यीय काउंसिल को ईरान के यूएन एंबेसडर अमीर सईद इरावानी ने औपचारिक पत्र भेजा है। ईरानी राजदूत ने कड़े शब्दों में कहा है कि ईरान किसी भी तरह की आक्रामकता को बर्दाश्त नहीं करेगा।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को ट्रैवल एडवायजरी जारी की और भारतीय लोगों को लेबनान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी।
लेबनान पर इजरायली हमले से जुड़े 5 बड़े प्वाइंट्स –
1. इजरायली सेना ने कहा है कि लेबनान की ओर से वेस्ट बैंक पर मिसाइल दागी गई है। हसन नसराल्लाह की मौत को बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इससे मिडिल ईस्ट में बैंलेस ऑफ पावर में बदलाव होगा। इसके साथ ही नेतन्याहू ने आने वाले दिनों को चैलेंजिंग बताया है।
2. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिजबुल्लाह के नेता हसन नसराल्लाह की मौत को न्यायोचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि नसराल्लाह की मौत से चार दशकों से व्याप्त आतंक का अंत हो गया है।
3. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दो हफ्ते से भी कम समय में 1030 लोग मारे गए हैं। इनमें 156 महिलाएं और 87 बच्चे शामिल हैं। नॉर्वे के विदेश मंत्री ने घोषणा की है कि यूरोपीय, अरब और इस्लामिक देशों ने फिलीस्तीन की मदद के लिए अभियान शुरू किया है। लेबनान में बढ़ते हिंसक संघर्ष के बीच युद्धग्रस्त गाजा को फिर से खड़ा करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।
4. हिजबुल्लाह ने कहा कि वह गाजा की मदद और लेबनान के डिफेंस में इजरायल के साथ लड़ता रहेगा। दूसरी ओर इजरायल ने कहा है कि अगर हिजबुल्लाह नहीं सुधरा तो बेरूत में गाजा की कहानी दोहराई जाएगी।
5. रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि हिजबुल्लाह के नेता हसन नसराल्लाह की इजरायल द्वारा हत्या ईरान को भड़काने के लिए की गई है। ताकि मिडिल ईस्ट को पूरी तरह जंग में झोंक दिया जाए।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
15 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines