नई दिल्ली: महंगाई बढ़ रही है, इसका एहसास उन्हीं लोगों को हो सकता है कि जिनकी महीने की कमाई भी घर चलाने में थोड़ी पड़ती है। वहीं, पिछले दिनों उन चीजों पर भी GST लगा दिया गया, जिनपर पहले कोई टैक्स नहीं था। जैसे 1000 रुपये से भी कम के होटल रूम पर अब GST लगा दिया गया है। विपक्ष लगातार टैक्स लगाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, अब अगर आपको अपने पैसे बचाने है तो होटल के बजाय धर्मशाला का रुख करना चाहिए।
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि धार्मिक और परमार्थ संस्थानों द्वारा संचालित ‘सरायों’ के कमरे के किराये या संपत्तियों पर माल एवं सेवा कर (GST) नहीं लगेगा। दरअसल, आप सांसद राघव चड्ढा समेत कई अन्यों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि धार्मिक संस्थानों के कमरों के किराये पर जीएसटी को वापस लिया जाए। इसपर केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने स्पष्टीकरण जारी किया।
बता दें कि चड्ढा ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास स्थित धार्मिक परिसरों के ‘सरायों’ पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगाने के फैसले को वापस लेने के संबंध में एक पत्र सौंपा। जीएसटी परिषद ने एक हजार रुपये प्रतिदिन से कम कीमत वाले होटल कमरों पर 12 प्रतिशत का कर लगा दिया है।
संबंधित खबरें
कैंसर के इलाज में बड़ी राहत! नॉन-शेड्यूल एंटी-कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन को 30% पर किया सीमित
3 mins ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
23 mins ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
37 mins agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
2 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
3 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
4 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
5 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
5 hrs agoLIVE: दिल्ली के बाद बेगूसराय में भी विपक्षों ने किया जोरदार प्रदर्शन
8 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines